नशा मुक्त भारत पर हुआ जन जागरुक कर्यक्रम

मुख्यअतिथि प्रधानाचार्य व वरिष्ठ अतिथि भाजपा सेक्टर संयोजक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा ) थाना रुपईडीहा बाबागंज – बाबा परमहंस कुट्टी पर कतिकपूर्णिमा व गुरु नानक जयंती के उपलक्ष में नशा मुक्त भारत बनाने व नशा पर कैसे लगे विराम इसी पर जन जागरुक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनुज सिंह व वरिष्ठ अतिथि भाजपा सेक्टर संयोजक रुपईडिहा के रहे। रुपईडिहा के मंडल प्रभारी व प्रधान संघ के सयोजक चन्द्र प्रकाश मिश्रा , यशवन्त कुमार वर्मा वरिष्ठ समाज सेवी, राज त्रिपाठी माँ राजेश्वरी ट्स्ट संचालक बाबागंज सहित बाबा परमहंस कुट्टी के महन्त राम दास व समाजसेवी बृजेश कुमार शर्मा व रोजन क्षेत्र पंचायत सदस्य, आदि समाजसेवी उपस्थित रहें।कार्यक्रम के दौरान बाबागंज चौकी प्रभारी राम केश ने मुख्य अतिथि को भारत माता की चित्र भेट कर सम्मानित किया,व कुट्टी पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को अंग वस्त्र भेट कर फल भी वितरण किया गया। इस अवसर पर तेजतर्रार,चौकी प्रभारी बाबागंज रामकेश ने कहा की जन सहयोग से हम बाबा कुटी के आसपास अवैध नशा में लिप्त पाये जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। क्योंकि नशा सीमा क्षेत्र में जहर के रूप में युवाओं के अंदर फैल रहा है। जिससे समाज में अनेक प्रकार की बुराई उत्पन्न हो रहीं हैं। उन्होंने कहा कि बाबा परमहंस कुट्टी के आसपास नाजायज़ रूप से घूमने वाले नशेड़ियों की अब खैर नहीं होगी। चौकी प्रभारी रामकेश की तरफ से कड़े रुख अख्तियार करने से अपराध जगत में अराजक तत्व में खलबली मच हुईं है। चौकी प्रभारी के इस अभियान पर कर्यक्रम में मौजूद लोगों ने स्वागत किया। व कार्यक्रम का समापन समाजसेवी पत्रकार धीरेंद्र कुमार शर्मा ने किया समापन के अवसर पर उत्तम कुमार समाजसेवी व महन्त ने बताया की बाबा परमहंस कुट्टी पर पहले नाशेड़ीयो की बहुत बड़ी भीड़ लगती थी । लेकिन अब जबसे चौकी प्रभारी ने कड़ी रुख़ से नशा पर ध्यान दिया है, तब से नशेड़ियों का कुट्टी पर भिंड कम हो गई है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

6 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

6 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

6 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

6 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

6 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

6 hours ago