शिव कुमार विमल ने नेट जेआरफ की परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार एवं क्षेत्र का बढ़ाया सम्मान

उतरौला/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय मोहल्ला आर्यनगर निवासी शिव कुमार विमल ने यूजीसी नेट जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शिव कुमार विमल ने हिन्दी विषय से नेट जेआरएफ एवं असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए क्वालीफाई किया है। इन्होंने भारतीय विद्यालय इण्टर कालेज उतरौला से हाई स्कूल एवं इण्टरमीडिएट प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया। एमएलकेपीजी कालेज बलरामपुर से स्नातक द्वितीय श्रेणी में एवं लखनऊ विश्वविद्यालय से परास्नातक प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण किया है। इनके पिता श्रवण कुमार विमल उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। पिता श्रवण कुमार विमल ने बताया कि बेटे की रुचि हिन्दी एवं संस्कृत विषय के प्रति रही है। नेट जेआरफ की परीक्षा उत्तीर्ण कर हमें एवं परिवार को गौरवान्वित किया है। इसके पूर्व बेटे ने माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की टीजीटी हिन्दी की परीक्षा उत्तीर्ण कर सहायक अध्यापक हिन्दी के पद पर चयनित भी हो चुके हैं। इनका चयन हिन्दी टीजीटी के पद पर बसन्त लाल इण्टर कालेज तुलसीपुर में हुआ था,परन्तु पद रिक्त न होने के कारण कार्यभार ग्रहण न हो सका। इनका पैनल चयन बोर्ड को अन्य विद्यालय में समायोजन हेतु प्रेषित किया गया है। शिव कुमार विमल ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

21 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

21 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago