जानलेवा साबित हो रहा है राजकीय मार्ग पर बगैर सफेद पट्टी का ब्रेकर

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
आजमगढ़ वाराणसी इलाहाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेकर से आए दिन लोग हादसे हो रहे हैं बगैरसफेद पट्टी वाले ब्रेकरो पर वाहनों को ब्रेकर का आभास नहीं हो पाता है, रफ्तार अधिक होने पर असीमित उछाल के चलते सड़क पर गिरकर बाइक सवार चोटिल हो रहे हैं।इन ब्रेकरो पर बड़े वाहनो की गति कम नहीं हो रही है।
स्थानीय लोगों की मांग पर कस्बे के निजामाबाद मोड़ ,रुदरी मोड़ पर ब्रेकर तो बना दिए गए, लेकिन उस पर सफेद पट्टी नहीं बनाया गया।और ना ही ब्रेकर के पास कोई संकेतक बोर्ड लगाया गया ब्रेकर पर दौड़ने वाले वाहनों के लिए खतरे का सबक बना हुआ है। पिछले महीने में बाइक सवार महिला ब्रेकर का आभास ना होने के कारण गिर कर चोटिल हुई थी ऐसी कई घटनाएं हुई ऐसे में लोक निर्माण विभाग खंड 5 का सड़क निर्माण का कार्य अपने मस्त चाल में चल रहा है। कस्बे में चौड़ीकरण का कार्य लंबे समय से चल रहा है लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर विभाग द्वारा किसी भी कार्य का रिपोर्ट मांगने पर अभी निर्माणाधीन कार्य बताया जाता है और रिपोर्ट को निस्तारित कर दिया जाता है ऐसे में शिकायत करें तो किससे करें?

rkpshomnath

Recent Posts

पांच माह की गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर दी जान, मायके में मचा कोहराम

पनियरा के खैंचा गांव में घटना से सनसनी, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा,…

2 minutes ago

बारिश और तेज हवा से जनजीवन बेहाल, खेतों में बिछी धान की फसल

कहीं पेड़ गिरे तो कहीं मकानों को नुकसान, गांवों की गलियां जलमग्न, जल निकासी व्यवस्था…

15 minutes ago

गुमटी का ताला तोड़कर नगदी व सामान ले गए चोर

परतावल में सीएचसी के पास वारदात, दो अन्य गुमटियों के ताले तोड़ने का भी प्रयास…

23 minutes ago

दिव्यांगों की समस्याओं का मोबाइल कोर्ट में होगा त्वरित समाधान

30 सितंबर को विकास भवन सभागार में लगेगा मोबाइल कोर्ट, मौके पर सुनी जाएंगी शिकायतें…

33 minutes ago

जेपी आंदोलन से विधानसभा तक: आठ बार विधायक रहे रामगोविन्द चौधरी की पूरी राजनीतिक कहानी

रामगोविन्द चौधरी: छात्र राजनीति से नेता प्रतिपक्ष तक, जेपी से अखिलेश तक लंबा समाजवादी सफर…

4 hours ago