पनियरा के खैंचा गांव में घटना से सनसनी, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मायके पक्ष ने अभी नहीं दी तहरीर
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पनियरा थाना क्षेत्र के खैंचा गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब 28 वर्षीय विवाहिता ने कथित तौर पर फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका की पहचान खैंचा निवासी इंद्रेश की पत्नी पंकज लता के रूप में हुई है। मायके पक्ष के अनुसार, पंकज लता करीब पांच माह की गर्भवती थी। घटना की जानकारी मिलते ही मायके में कोहराम मच गया और परिजन आनन-फानन में खैचा पहुंच गए। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम पुलिस को पीआरवी 8677 के माध्यम से महिला के फांसी लगाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही उप-निरीक्षक रमेश चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की गंभीरता को देखते हुए सदर क्षेत्राधिकारी तथा फील्ड यूनिट की टीम भी मौके पर पहुंची और घटना-स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार सुबह पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की गई। पुलिस घटना के कारणों की पड़ताल में जुटी है और ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ की गई।मृतका के चचेरे भाई अरुण ने बताया कि पंकज लता की शादी करीब दो वर्ष पहले इंद्रेश से हुई थी। इंद्रेश सरिया बांधने का काम करता है। शुक्रवार शाम पंकज लता की मौत की सूचना मायके पक्ष को मिली तो परिजन खैचा पहुंचे। परिजनों के पहुंचने के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। घटना को लेकर अभी तक मायके पक्ष की ओर से पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। ऐसे में विवाहिता की मौत के पीछे क्या कारण रहा, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच से सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।पनियरा के प्रभारी थानाध्यक्ष रमेश चौधरी ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मायके पक्ष से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।
खड़खोड़ी गांव में रात करीब तीन बजे वारदात, घर में सोते रहे परिवार के लोग;…
कहीं पेड़ गिरे तो कहीं मकानों को नुकसान, गांवों की गलियां जलमग्न, जल निकासी व्यवस्था…
परतावल में सीएचसी के पास वारदात, दो अन्य गुमटियों के ताले तोड़ने का भी प्रयास…
30 सितंबर को विकास भवन सभागार में लगेगा मोबाइल कोर्ट, मौके पर सुनी जाएंगी शिकायतें…
गाड़ी तोड़ना था या जिंदगी से खेलना? आधी रात घर पर हंगामे का आरोप, धारदार…
रामगोविन्द चौधरी: छात्र राजनीति से नेता प्रतिपक्ष तक, जेपी से अखिलेश तक लंबा समाजवादी सफर…