मऊ(राष्ट्र की परम्परा)l राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,लखनऊ द्वारा प्राप्त निर्देश के अनुक्रम में जनपद न्यायाधीश रामेश्वर के मार्गदर्शन एवं अपर जनपद न्यायाधीश सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मऊ के नेतृत्व में मंगलवार को तहसील मुहम्मदाबाद गोहना में विधिक साक्षरता व जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।
विधिक जागरुकता शिविर के दौरान उपस्थित लोगों को नायब तहसीलदार, गौरव कुमार साह एवं स्थायी लोक अदालत के सदस्य अभिषेक कुमार गौरव एवं अधिवक्तागण द्वारा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन कराये जाने की प्रक्रिया एवं कोविड महामारी के दौरान अनाथ हुए बच्चों को योजना अंतर्गत लाभान्वित किये जाने के बाबत जानकारी प्रदान की गयी। कोविड से बचाव हेतु वैक्सीनेशन एवं बूस्टर डोज से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता के विकास के सम्बन्ध,में जानकारी प्रदान कर आम जन को कोविड से बचाव एवं बूस्टर डोज लगवाये जाने के प्रति जागरुक किया गया। दीवानी न्यायालय में स्थापित स्थायी लोक अदालत के माध्यम से जन उपयोगी मामलों के निस्तारण के बारे में भी जानकारी दी गयी व संवैधानिक प्रावधानों के अंतर्गत अनुसूचित जाति/जनजाति के विकास के सम्बन्ध में विधिक जानकारी प्रदान कर, समस्त जनों को विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आमजन हेतु उपलब्ध निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए, राष्ट्रीय लोक अदालत 11 फरवरी में सुलह-समझौते के माध्यम से आमजन को अधिक से अधिक अपने वादों के निस्तारण कराये जाने, हेतु लोक अदालत में वाद निस्तारण से फायदे के बाबत जानकारी प्रदान की गयी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पी0एल0वी0 श्रीराम यादव एवं मन्जू यादव ने तहसील मुहम्मदाबाद मे संचालित लीगल एड क्लीनिक द्वारा उपलब्ध विधिक सेवाओं के बारे आमजन मानस को जानकारी दी, एवं राष्ट्रीय लोक अदालत 11फरवरी व आर्विट्रेशन के निष्पादन मामलों हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन 21 जनवरी के बारे मे जानकारी दी व अन्य विधिक सेवाओं सम्बन्धी पम्पलेट का वितरण किया गया।
स्थलीय फोटो भुजौली टोल प्लाजा के पास भीषण टक्कर! गलत दिशा से आ रही कार…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नवरात्रि के पावन अवसर पर खेजुरी स्थित ग्रीन लॉन्स पब्लिक स्कूल…
एसपी नॉर्थ राजेश घुनावत ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस…
तीन वचनों के साथ राजनीति में बदलाव का दावा, किसानों, युवाओं और महिलाओं की समस्याओं…
नवरात्रि स्पेशल: पारंपरिक फलाहार के साथ इस बार ट्राई करें विदेशी अंदाज का मीठा डेजर्ट,…
पिता और भाइयों के सामने मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, गन्ने के खेत में…