विधिक साक्षरता व जागरूकता शिविर का आयोजन

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)l राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा प्राप्त निर्देश के अनुक्रम में जनपद न्यायाधीश रामेश्वर एवं श्वेता चौधरी प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में मंगलवार को तहसील घोसी में विधिक साक्षरता/जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्साधिकरी,मऊ डा0लक्ष्मीकान्त दूबे ने उपस्थित जनों को आयुष्मान भारत कार्ड के माध्यम से निःशुल्क चिकित्सीय सेवा सम्बन्धी जानकारी प्रदान करते हुए, आयुष्मान कार्ड बनवाये जाने हेतु जागरुक किया। मुख्य चिकित्साधिकरी के नेतृत्व में जिला तम्बाकू नियंत्रक अधिकारी डा0 अश्वनी कुमार सिंह ने शिविर के माध्यम से तम्बाकू जनित पदार्थो, धुम्रपान, मादक पेय पदार्थो आदि के सेवन से स्वास्थ्य सम्बन्धी दुष्प्रभावों के प्रति उपस्थित आमजन मानस में जानकारी प्रदान करते हुए, धुम्रपान एवं तम्बाकू के सेवन निजात हेतु एन्टी निकोटिन एवं आवश्यक सुझाव प्रदान किया। कोविड-19 से बचाव के प्रति परामर्शदाता ड0 संजय द्वारा शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखने के लिए बूस्टर डोज लगवाये जाने के बाबत जानकारी प्रदान की गयी,एवं शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता के बढ़ाये जाने हेतु आवश्यक पौष्टिक भोजन,नियमित दिनचर्या एवं प्राथमिक चिकित्सीय सम्बन्धी सुझाव प्रदान किया गया। तहसीलदार, तहसील विधिक सेवा समिति संजीव कुमार यादव द्वारा विधिक साक्षरता शिविर के दौरान प्रांगण में उपस्थित जनों को सरकार द्वारा संचालित कल्याण योजनाओं से लाभान्वित किये जाने के बाबत जानकारी देते हुए, पर्यावरण के संरक्षण में पारिस्थितिकी तंत्र के असंतुलन से विभिन्न प्रकार से दुष्प्रभाव जैसे, महामारी, ग्लेशियर पिघलाव, ओजोन परत में क्षति आदि अनेक प्रकार के नुकसान के बारे में जानकारी प्रदान किया।, पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधे लगाये जाने एवं फसलों पर कीटनाशक रसायन के कम से कम उपयोग किये जाने हेतु जागरुक किया गया। अभिषेक कुमार गौरव सदस्य, स्थायी लोक अदालत द्वारा स्थायी लोक अदालत के माध्यम से अनेक प्रकार के जन उपयोगी मामलों के निस्तारण के बारे मे जानकारी प्रदान करते हुए, 11फरवरी को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में मामले के निस्तारण के फायदे के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। दाम्पत्य विवादों के प्री-लिटिगेशन स्तर पर निस्तारण सम्बन्धी प्रक्रिया व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध निःशुल्क विधिक सहायता, मध्यस्थता केन्द्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यो के बारे मे हूमा रिजवी, काउंसलर, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय द्वारा उपस्थित जनों को विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गयी। पैरालीगल वालेंटियर ममता विश्वकर्मा एवं माधुरी देवी ने प्रांगण में उपस्थित लोगो को फरवरी को आयोजित होने वाली, राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों के निस्तारण सम्बन्धी जानकारी दी एवं पम्लेट इत्यादि वितरित करते हुए आमजन को तहसील में संचालित लीगल एड क्लीनिक द्वारा उपलब्ध सेवाओं के प्रति जागरुक किया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नवरात्रि व्रत में बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर 2 खास व्यंजन

नवरात्रि स्पेशल: पारंपरिक फलाहार के साथ इस बार ट्राई करें विदेशी अंदाज का मीठा डेजर्ट,…

3 hours ago

खेलकर लौट रहा था 6 साल का मनजोत, पिता देखते रह गए और तेंदुआ उठाकर ले गया मासूम को

पिता और भाइयों के सामने मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, गन्ने के खेत में…

3 hours ago

शराब की खेप पकड़ने पहुंची टीम पर फायरिंग, एक सिपाही की मौत; आखिर कौन है तस्करों का मददगार?

फोटो goo पावापुरी-सिलाव हाईवे पर कार्रवाई के दौरान वारदात, शराब लदी पिकअप लेकर फरार हुए…

3 hours ago

ऑनलाइन लिपस्टिक खरीदते समय न करें यह गलती, शेड नंबर से आसान होगी सही रंग की पहचान

फोटो Ai निर्मित देवरिया (राष्ट्र की परम्परा ब्यूटी डेस्क)। खूबसूरत दिखने की चाह में महिलाएं…

4 hours ago

छेड़छाड़ और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर, देवरिया में ‘गुड मॉर्निंग’ के साथ सुरक्षा का संदेश

फोटो विज्ञप्ति देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सुबह की सैर हो या स्कूल-कॉलेज आने-जाने का समय,…

4 hours ago

संघर्ष से वर्दी तक का सफर: बलिया उत्तर के होनहारों ने रचा सफलता का इतिहास

गांव के बेटा-बेटियों ने बढ़ाया मान: पुलिस भर्ती में छह युवाओं की सफलता से जश्न,…

4 hours ago