कर्नाटक (राष्ट्र की परम्परा)। कर्नाटक के सीमावर्ती बीदर जिले में भगवान श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला सामने आने के बाद तनाव की स्थिति बन गई है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही विभिन्न क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए और पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है।
वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ा आक्रोश
जानकारी के अनुसार, हुलसूर तालुका के अट्टर्गा गांव के कुछ युवकों पर रेल यात्रा के दौरान कविता के रूप में देवी-देवताओं पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। वीडियो वायरल होने के बाद मेहकर, सायगांव और अलवाई क्षेत्रों में लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली।
मेहकर पुलिस थाने के बाहर सैकड़ों नागरिक एकत्र हुए और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में सख्त धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग की।
ये भी पढ़े – हाथियों का आतंक: चूरचू प्रखंड के आंगो गोंदवार भुइया टोली गांव में 6 की मौत, दो मासूम शामिल
आरोपियों की पहचान, पुलिस जांच शुरू
मामले में कालिदास सूर्यवंशी, राहुल खंडारे, कपिल गोडबोले समेत कुछ अन्य युवकों के नाम सामने आए हैं। शिकायत के आधार पर मेहकर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
हिंदू संगठनों ने दी आंदोलन की चेतावनी
भालकी क्षेत्र में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि तत्काल कार्रवाई नहीं की गई तो पूरे जिले में उग्र आंदोलन किया जाएगा।
प्रशासन की अपील
जिला प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और सोशल मीडिया पर अपुष्ट जानकारी साझा न करने की अपील की है। फिलहाल बीदर जिले और महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा से सटे क्षेत्रों में स्थिति पर प्रशासन की कड़ी नजर बनी हुई है।
मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई पुलिस रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के औचक निरीक्षण के…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में शुक्रवार तड़के एक 16 वर्षीय…
उत्तर प्रदेश की सियासत में शुक्रवार (13 फरवरी) को उस समय हलचल मच गई जब…
देहरादून गैंगवार: सिल्वर सिटी मॉल के पास हिस्ट्रीशीटर विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या, शहर…
तमिलनाडु (राष्ट्र की परम्परा)। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है।…
बांग्लादेश चुनाव नतीजे 2026: BNP की ऐतिहासिक जीत पर PM मोदी की बधाई, भारत–बांग्लादेश संबंधों…