मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी ने सुनी ग्रामवासियों को समस्या
मऊ (राष्ट्र की परम्परा )
मोहम्मदाबाद शाहगंज रेल खंड स्थित वरहदपुर के पास ग्राम वासियों द्वारा विगत लगभग 3 माह से, अंडरपास बनाने की मांग को लेकर लगातार धरना जारी है, जिसको लेकर शनिवार को उप जिलाधिकारी हेमंत कुमार चौधरी ने धरना स्थल पर पहुंचकर ग्राम वासियों की समस्या सुनी, इस मौके पर ग्राम वासियों एवं नेतृत्व कर रहे पूर्व प्रधान कल्पनाथ सिंह ने बताया कि रेल विभाग द्वारा हम लोगों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। जब तक अंडरपास नहीं बन जाता है तब तक हम लोगों का धरना शांतिपूर्वक चलता रहेगा। इस मौके पर एसडीएम ने उनकी समस्याओं को सुना तथा उनका मांग पत्र को लेकर जिलाधिकारी अरुण कुमार को प्रेषित किया है। धरना स्थल पर बैठी लगभग सैकड़ों महिलाएं एवं पुरुषों ने उपजिलाधिकारी से बताया कि हम लोगों को अपने गांव में आने के लिए दूसरे रास्ते से होकर घूम कर जाना पड़ता है, इसके अलावा गांव में हमारे घर पर विवाह, कथा व अन्य कार्यक्रम के लिए सामानों को ले जाने के लिए भारी दिक्कतें होती हैं, उन्होंने मांग की है कि अंडर पास जल्द से जल्द बनाया जाए।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) मनियर थाना क्षेत्र के निपानिया गांव में शुक्रवार सुबह दोस्तों…
स्थापना दिवस पर विशेष: पुनीत मिश्र संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। कभी जिस मगहर…
बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…