आजकल वातावरण में व घरों के
अंदर बाहर मच्छरों का आतंक है,
मच्छरों से बचाव के कुछ नुस्ख़े हैं,
इन्हें ज़रूर अपनायें व मच्छर भगायें।
नीम का तेल और नारियल का तेल,
बराबर मात्रा में मिला कर शरीर में
ठीक से लगायें या मालिश जैसी करें,
मच्छर खुद-म-खुद दूर भाग जाएँगे।
कमरे के अंदर शाम को सोने से पहले,
दो डली कपूर जलाकर कमरा बंद कर दें,
थोड़ी देर में सारे मच्छर ग़ायब मिलेंगे,
और आप रात भर चैन की नीन्द सोएँगे।
तुलसी के पौधे का गमला, गेंदा के
पौधे का गमला या फिर निम्बू के
पौधे का गमला खिड़की या दरवाज़े
पर रखें, मच्छर अंदर नहीं आएँगे ।
तुलसी, नीम और कपूर यद्यपि घरेलू
साधारण औषधि ही माने जाते हैं,
परंतु इनके उपयोग के फ़ायदे हमें
निरोग रखने में विशेष सहायक होते हैं।
ये सभी नुस्ख़े आज़माए हुए हैं,
आप भी इन्हें अवश्य आज़माएँ,
आदित्य पानी का भराव या नमी
को दूर रखें, अपने को भी बचायें।
डा. कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद मऊ में बालिकाओं के सर्वांगीण विकास और सशक्तिकरण की दिशा में…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद में सामाजिक न्याय और जनकल्याण को सशक्त बनाने की दिशा में…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद देवरिया में आयोजित डीसीसी डीएलआरसी बैठक देवरिया के दौरान बैंकिंग व्यवस्था,…
संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में 22 फरवरी 2026, रविवार…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। महाशिवरात्रि का पर्व नजदीक आते ही कोपागंज ब्लॉक के नौसेमर गांव…