भाजपा के आठ साल के शासन में जनता का जीना हुआ दूभर – केशवचन्द यादव

कांग्रेस कार्यालय पर युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष ने की प्रेस वार्ता

सलेमपुर,देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। आज देश व पूरे प्रदेश में जनता भाजपा के खोखले वादे से परेशान हो गई है। प्रदेश में भाजपा के आठ साल के शासन में जनता का जीना दूभर हो गया है। उक्त बातें सलेमपुर कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकार वार्ता करते हुए युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश कांग्रेस के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष केशवचन्द यादव ने कहा ।उन्होंने कहा कि यह सरकार महंगाई को रोकने में विफल साबित हुई है। इस जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की हालत खराब हो गई है, ग्रामीण क्षेत्र के पीएचसी, सीएचसी, केवल रेफरल अस्पताल बन कर रह गए हैं। अब तक जिला अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू नही हुआ है। पूरे पूर्वांचल के सबसे उपेक्षित जिला देवरिया हो गया है, यहां उच्च शिक्षा संस्थाओं का अभाव है।नौजवान रोजगार के अभाव में दर दर भटक रहा है। क्षेत्र के सलेमपुर, भाटपाररानी, बनकटा, लार रोड में कोरोना काल के पहले जो ट्रेनें चलाई जा रही थी, उसे भी बंद कर दिया गया। कई बार घोषणा के बाद भी बंगरा बाजार में हल्दी का कारखाना नही लगाया गया। यह सरकार अपने अपने आठ साल के कार्यकाल में विकास का ढिंढोरा पीट रही है। देवरिया व सलेमपुर में घोषणा के पश्चात भी बस स्टैंड का निर्माण कार्य शुरू नही हो सका है। जबकि पहले से ज्यादा यात्री बढ़ गए हैं।
केशवचन्द यादव ने कहा कि पूरे जनपद में भाजपा के विधायक हैं लेकिन जिस गति से जिले का विकास होना चाहिए वह नही हुआ है। जनता का विश्वास भाजपा से उठ गया है। प्रेस वार्ता के समय निवर्तमान जिला महासचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय,सत्यम पाण्डेय, जे पी यादव,वशिष्ठ मोदनवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

23 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

23 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

23 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

23 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

23 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

1 day ago