Friday, March 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअधिक उत्पादन हेतु धान का उचित प्रबंधन आवश्यक

अधिक उत्पादन हेतु धान का उचित प्रबंधन आवश्यक

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला कृषि अधिकारी पी0सी0 विश्वकर्मा ने बतााया है कि जनपद की प्रमुख फसल धान है, जिसकी रोपाई का कार्य किसान भाईयों के द्वारा आरम्भ कर दी गयी हैl किसी फसल के अधिक उत्पादकता हेतु उचित प्रबंधन के साथ-साथ निर्धारित/पर्याप्त पौध संख्या का होना भी आवश्यक है। यदि पौध संख्या कम होगी, तो उत्पादकता में कमी आती है, इसी प्रकार पौधो की संख्या अधिक होने पर पौधों का पर्याप्त विकास नहीं हो पाता हैl परिणाम स्वरूप उत्पादकता कम हो जाती है। धान की उत्पादकता बढ़ाने हेतु प्रति वर्ग मीटर में पौध की संख्या 50 से 55 रखनी चाहिए।
उन्होंने जनपद के किसान भाईयोें से अपील किया है कि धान की रोपाई करते समय यह ध्यान रखे की एक वर्ग मीटर खेत में धान पौध की संख्या 50 से 55 अवश्य रोपी जाएं। इससे धान की उत्पादकता/उत्पादन में वृद्धि होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments