Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रॉमिस लैंड पब्लिक इंटर कॉलेज प्रबंधन पर लगा अवैध वसूली करने का...

प्रॉमिस लैंड पब्लिक इंटर कॉलेज प्रबंधन पर लगा अवैध वसूली करने का आरोप

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । इंडो नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र नेपालगंज रोड आदर्श थाना रुपईडीहा के सामने ए एस स्टेनली प्रॉमिस लैंड पब्लिक इंटर कॉलेज प्रबंधन पर छात्र-छात्राओं अवैध वसूली करने का लगा आरोप,भीमसेन मिश्रा ने थाने में दिया एप्लीकेशन थाने में प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने थाने में बुलाकर पूछताछ की परंतु प्रॉमिस लैंड के प्रबंधन ने सही उत्तर नहीं दे पाएहर माता पिता की ख्वाहिश होती है कि उनका बच्चा पढ़ाई में अव्वल हो ।वे उनके उज्जवल भविष्य के लिए अच्छे स्कूल से लेकर हर जरूरी सुविधा का ख्याल रखते है, भारत सरकार के भी बेटी पढ़ाओ के स्लोगन को मूल रूप देने के लिए शिक्षा अधिकारी जी तोड़ मेहनत करते देखे जा रहे है परंतु भारत नेपाल सीमा पर स्थित प्रामिस लैंड पब्लिक इंटर कॉलेज में अपने बच्चों को पढ़ा रहे अभिभावक कुछ और ही दर्द बयां कर रहे ।रूपईडीहा नगर में स्थित प्रॉमिस लैंड पब्लिक इंटर कॉलेज प्रबंधन पर नगर के ही निवासी भीमसेन मिश्रा ने अवैध वसूली का आरोप लगाया है भीमसेन मिश्रा ने बताया कि उनकी बेटी प्रॉमिस लैंड पब्लिक इंटर कॉलेज में 12वीं क्लास की छात्रा है जिसे आज मानसिक रूप से प्रताड़ित कर इस लिए क्लास से वापस घर भेज दिया गया क्यू की स्कूल में साइंस लैब बनाने के लिए अवैध रुप से मांगे गए एक हजार रुपए उसके पिता के द्वारा नही दिए गए ।
मिश्रा ने आगे बताते हुए कहा कि इस से पहले भी उनकी अन्य एक और पुत्री के इसी साल बारहवीं पास करने पर स्कूल प्रबंधन द्वारा ट्रांसफर सर्टिफिकेट लेने पर एक हजार रुपए अनावश्यक रूप से लिए गए थे। जिसकी फोन रिकार्डिंग भी पीड़ित के पास मौजूद है । मिश्रा ने आरोप लगाते हुए कहा की इस स्कूल में एक दिन फीस विलम्ब होने पर बच्चों को बैग लाद कर धूप में खड़ा कर दिया जाता है।उनका कहना है कि स्कूल में साइंस लैब अब बनाया जा रहा है जब कि स्कूल को 3 साल पहले हीं बारहवीं की मान्यता मिली थी तो क्या अभी तक लैब विहीन ही स्कूल संचालित हों रहा था यह उच्चाधिकारियों द्वारा जांच का भी विषय है । स्कूल के तमाम प्रशानिक व व्यक्तिगत खर्चों का भार भी अनेक कारण बता कर छात्र छात्राओं पर डाल दिया जाता है ।
समय समय पर बच्चों से तमाम कारण बता कर अवैध रूप से पैसा मंगाया जाता है जिसकी पूर्ति न होने पर बच्चों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है उनका कहना है आज जिस तरह से उनकी बेटी को प्रताड़ित किया गया है उस से वह अब घर आकर काफी डिप्रेशन में है ।
भीमसेन मिश्रा ने कहा कि एक शिकायत पत्र रूपईडीहा थाना प्रभारी को दिया गया है साथ ही स्कूल की अवैध वसूली व मानक की नियमतः जांच हेतु उच्चाधिकारियों सहित माननीय मुख्यमंत्री जी के पास शिकायत दर्ज कराई गई है जिससे उनको न्याय मिल सके।रूपईडीहा थाना प्रभारी से इसकी जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि यह शिक्षा विभाग से जुड़ा मामला है इसकी शिकायत पीड़ित संबंधित उच्चाधिकारी से करे ,उच्चाधिकारियों द्वारा जो निर्देश दिया जायेगा उसके अनुरूप कारवाही की जायेगी ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments