प्रोजेक्ट मंगलकामना की शुरुआत

आवेदनों को तहसील में प्राप्ति के 05 दिवस के अन्दर रिपोर्ट लगाने का निर्देश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में नौकरी के लिए जाति, निवास और चरित्र प्रमाण पत्र के लिए परेशान लोगों की समस्या को हल करने के लिए जिलाधिकारी अनुनय झा की पहल पर जनपद में प्रोजेक्ट मंगलकामना की शुरुआत की जा रही है।
प्रोजेक्ट मंगलकामना के अन्तर्गत नौकरी के संदर्भ में चरित्र, निवास और आय के सत्यापन के लिए आने वाले आवेदनों के विषय में जिलाधिकारी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक करते हुए सभी तहसीलों को निर्देशित किया है कि आय और जाति प्रमाणपत्र आवेदनों के जिलाधिकारी कार्यालय के माध्यम से संबंधित तहसील में प्राप्ति के 05 दिवस के भीतर तहसील द्वारा सत्यापन आख्या जिलाधिकारी कार्यालय को अनिवार्य रूप से प्रेषित करना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार चरित्र प्रमाणपत्र के विषय में सत्यापन रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक कार्यालय के माध्यम से आवेदन प्राप्त होने के 05 दिन के भीतर संबंधित थाना अनिवार्य रूप से प्रेषित करे। इस हेतु जिलाधिकारी कार्यालय में ईडीएम, एक उपनिरीक्षक सहित तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है, जो तहिसीलों और थानों से रोजाना रिपोर्ट प्राप्त कर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को सूचित करेगी।
जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि सभी तहसील उक्त निर्देश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। सत्यापन रिपोर्ट के 05 दिन भीतर प्राप्त न होने पर जवाबदेही तय करते हुए संबंधित लेखपाल के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी और संबंधित एसडीएम व तहसीलदार से भी स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि नौकरी किसी व्यक्ति और उसके परिवार के लिए बेहद अहम अवसर होता है। यह पूरे परिवार का सपना होता है, जिसके पूरा होने में जिला प्रशासन को भी भागीदार बनना चाहिए, न कि बाधा। उन्होंने कहा कि इसी मंशा के साथ प्रोजेक्ट मंगलकामना को शुरू किया जा रहा है, कि जिला प्रशासन भी आवेदकों और उनके परिवार की खुशियों में अपना योगदान दे सके।

Editor CP pandey

Recent Posts

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

7 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

7 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

7 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

9 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

9 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

9 hours ago