वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों ने किया मंत्रमुग्ध

उच्च विद्यालय सोहनाग में हुआ वार्षिकोत्सव सह अभिवावक बैठक कार्यक्रम का आयोजन

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय सोहनाग का वार्षिकोत्सव सह शिक्षक अभिवावक बैठक का आयोजन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच सम्पन्न हुआ। इस दौरान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान कामरेड सतीश कुमार ने कहा कि क्षेत्र का यह विद्यालय बच्चों का भविष्य संवारने का कार्य कर रहा है।ग्रामीण क्षेत्र से यही छात्र बाहर निकल कर अपने प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। प्रधानाध्यापक जय किशुन ने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा देने की हर संभव प्रयास किया जाता है। सभी अभिवावक बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने के साथ घर पर भी उनके शिक्षा का ध्यान रखें,जिससे कि उनका भविष्य उज्जवल हो सके। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सरस्वती वंदना, स्वागत गीत आलिया व आरुषि ने प्रस्तुत किया।इसके बाद सिद्धार्थ, रिपु,राजकुमार, हिमांशु ने ‘जैसी करनी वैसी भरनी ,नाटक प्रस्तुत कर सबको सोचने पर मजबूर कर दिया।आदित्य कुमार ने काव्य पाठ किया।इसके बाद राधा, नंदिनी, प्रिया, सिंपल व आलोक ने समूह नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।अंत मे बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम को रणविजय सिंह, रंजना श्रीवास्तव, रविप्रताप, धीरेन्द्र द्विवेदी, उमा, ज्ञानंती,फौजदार, आरती, गीता, आसमा, ममता, शबाना दुर्गावती, नूरजहां, प्रशांत सेठी, गायत्री, रविप्रकाश,रामदानी, बरकत, आदि ने सम्बोधित किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

डाकघरों ने पकड़ी डिजिटल रफ्तार, उत्तर गुजरात में राजस्व 55% बढ़ा

डाक विभाग का राजस्व 55 फीसदी बढ़ा, पोस्टल वारियर्स अभियान की समीक्षापोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार…

37 minutes ago

इंजीनियर मौत मामले के बाद हटाए गए पूर्व प्राचार्य को शासन से राहत, देवरिया वापसी की चर्चा

मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य को शासन से राहत, देवरिया वापसी की अटकलें ते देवरिया…

1 hour ago

अवैध संबंध के शक में पट्टीदार ने की शुभम मिश्रा की हत्या

सोते समय सिर पर धारदार हथियार से किए चार वार, 17 संदिग्धों से पूछताछ के…

3 hours ago

कैशलेस योजना का सांकेतिक बहिष्कार, शिक्षकों ने सरकार को सौंपा ज्ञापन

25 साल से सेवा सुरक्षा की आस, शिक्षकों ने कैशलेस चिकित्सा योजना का किया सांकेतिक…

4 hours ago

बरहज के मदरसे में पहुंची पुलिस, महिलाओं और बालिकाओं को बताए सुरक्षा के उपाय

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत शनिवार को थाना…

4 hours ago

बलिया डबल मर्डर का चौंकाने वाला खुलासा, पति ही निकला पत्नी-बेटी की हत्या का आरोपी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। रसड़ा क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में मां-बेटी की हत्या के मामले…

4 hours ago