बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) जिले के दूरस्थ ब्लाक मिहींपुरवा के ग्राम परवानीगौढ़ी निवासी प्रगतिशील कृषक शिव शंकर सिंह को जैविक ,प्राकृतिक खेती करने पर भारत सरकार द्वारा पीजीएस इण्डिया के माध्यम से स्कोप सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया है।
शिव शंकर सिंह अब स्वयं द्वारा उत्पादित खाद्यान्न में उक्त सर्टिफिकेट में दर्शित लोगो का प्रयोग अपने जैविक,प्राकृतिक उत्पादों में जहां जिले का रोशन करेंगे वहीं दूसरे अन्य कृषकों को भी जैविक/प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित करेंगे। उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रगतिशील कृषक श्री सिंह को स्कोप सर्टिफिकेट भेंट किया।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व विगत सितम्बर 2022 में जैविक धान (काला नमक) की खेती को बढ़ावा देने में किये गये बेहतर प्रबन्धन के लिये शिव शंकर सिंह को प्रदेश के अपर मुख्य सचिव कृषि द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है। उप निदेशक कृषि ने बताया कि प्रगतिशील कृषक शिव शंकर सिंह द्वारा विगत 03 वर्षों से जैविक/प्राकृतिक खेती कर अच्छे परिणाम प्राप्त किये जा रहे है। श्री शाही ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि जनपद के कृषक रासायनिक खेती से मुंह मोड़ कर जैविक/प्राकृतिक खेती की ओर आकर्षित हो रहे हैं।
यूपी पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण से पहले पांच चीजें बदल सकती हैं चुनावी गणितपरिसीमन, मतदाता…
जब करोड़पति को भिखारी बनने का शौक चढ़े! व्यंग्यकार : संजय एम. तराणेकर वाह रे…
21 से 27 सितंबर 2026 साप्ताहिक राशिफल: बुध-शुक्र का राशि परिवर्तन, इन राशियों को मिल…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में सुबह के समय आमजन की सुरक्षा और अपराधियों पर…
गणेश विसर्जन जुलूस में डीजे जब्ती पर बवाल, सांसद की गाड़ी पर पथरावभीड़ ने वाहन…
24 सितंबर को मंगल का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, इन 6 राशियों को रहना होगा…