बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के कृषि भवन के सभागार में उद्यान्न विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय किसान प्रशिक्षण कार्यशाला के दूसरे दिन शुक्रवार को भी कार्यक्रम चल रहा था। अपराह्न प्रगतिशील किसान द्वारा किसानों को सम्बोधित किया जा रहा था। इसी बीच उनकी तबीयत बिगड़ गयी और गिर पड़े। जिसे उपचार के लिए आनन फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
बताया जाता है कि जनपद के नगरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सरैया निवासी जयप्रकाश यादव 65 कार्यशाला को सम्बोधित कर रहे थे। वे नीबू की बागवानी कर लाभार्जित करने की जानकारी साझा कर रहे थे कि इसी बीच उनकी तबीयत खराब हो गयी। वे सम्बोधन के दौरान ही गिर कर बेहोश हो गये। जिन्हे आसपास मौजूद किसानों ने आनन फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मछली और नीबू उत्पादन के क्षेत्र में जयप्रकाश उल्लेखनीय योगदान के लिए अलग पहचान रखते थे।
Donald Trump ने ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव को लेकर बड़ा बयान देते…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सदर कोतवाली क्षेत्र के सवना गांव में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक…
यूपी पीडब्ल्यूडी में टेंडर प्रक्रिया में बड़ा बदलाव: 15% से ज्यादा कम बोली लगाने वालों…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गगहा थाना क्षेत्र के बड़गो मोड़ के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क…
सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर विकास क्षेत्र में लगातार गहराती पेट्रोल और डीजल की किल्लत…
इबोला का नया वैश्विक खतरा: कोरोना के बाद फिर दहशत की आहट, WHO अलर्ट के…