बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l भारत सरकार द्वारा निर्गत कार्यक्रम संकल्प- एच इ डब्ल्यू के अंतर्गत 04 अक्टूबर 2024 तक 100 दिन का विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओ, 100 दिन कैम्प के अंतर्गत बुधवार को सामुदायिक गतिशीलता सप्ताह-बीबीबीपी के साथ थीम का आयोजन ग्राम पंचायत सचिवालय रघुनाथपुर पर किया गया। केंद्र प्रशासक प्रिया सिंह के द्वारा दहेज़ प्रतिषेध अधिनियम, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), विधवा पेंशन,घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, मुख्यमंती कन्या सुमंगला योजना तथा वन स्टॉप सेन्टर में दी जाने वाली सहायता/कार्य प्रणाली (मेडिकल सुविधा,अल्पावास, काउंसलिंग,विधिक सहायता,पुलिस सहायता) के बारे में अवगत कराया गया। इसके साथ ही सरकार द्वारा संचालित हेल्पलाइन नम्बरों से सम्बंधित टोल फ्री नंबर 181, 1098, 112, 1090, 1076,102,108 आदि नम्बरों के बारे में अवगत कराया गया। 18 वर्ष से कम उम्र के बालक बालिकाओं के साथ हो रहे यौन हिंसा से बचने व मासिक धर्म में स्वच्छता से रहने के लिए सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया गया।
एसपी अभिजित आर. शंकर ने भटनी थाने में सुनीं जनसमस्याएं, राजस्व और पुलिस की संयुक्त…
एसटीएफ लखनऊ की टीम ने की कार्रवाई, सिकंदरपुर क्षेत्र के रुद्रवार गांव का निवासी है…
घाटों से लेकर पोखरों और जलाशयों तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा और…
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की…
खांसी की सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने पर सिपाही ने जताई आपत्ति, दवाओं के…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने…