अज्ञात नंबर से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, कार्रवाई न होने पर प्रोफेसर ने एसएसपी से लगाई गुहार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. महबूब हसन ने अज्ञात नंबर से आए आपत्तिजनक व्हाट्सऐप संदेश और जान से मारने की धमकी को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की है।
एसएसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार 16 मार्च 2026 को रात 8:11 बजे उनके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर से उर्दू में आपत्तिजनक संदेश भेजा गया, जिससे उनके आत्मसम्मान और व्यक्तिगत गरिमा को ठेस पहुंची। इस घटना से वे मानसिक रूप से व्यथित हैं। उन्होंने 17 मार्च को थाना गुलरिहा में जन-सुनवाई के तहत शिकायत (क्र. सं. 1122) दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया है।
डॉ. हसन ने यह भी बताया कि इससे पहले भी उन्हें गुमनाम चिट्ठी के माध्यम से अपशब्दों के साथ जान से मारने की धमकी मिल चुकी है, जिससे वे असुरक्षा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

14 hours ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

14 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

14 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

14 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

15 hours ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

15 hours ago