प्रो. यूपी सिंह का निधन, शिक्षा जगत ने खोया मार्गदर्शक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरक्षपीठ के अनन्य भक्त और महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो. उदय प्रताप सिंह का शनिवार को निधन हो गया। प्रो. सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, गोरक्ष प्रांत के पूर्व प्रांत संघचालक भी रहे। उनके निधन से शिक्षा जगत और सामाजिक जीवन को अपूरणीय क्षति पहुँची है।

इसे भी पढ़ें https://rkpnewsup.com/from-digital-to-transport-odisha-takes-a-new-flight-of-development-modi/


प्रो. सिंह वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के कुलपति पद पर आसीन रहे। इसके अलावा गोरखपुर विश्वविद्यालय के गणित एवं सांख्यिकी विभाग के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने उच्च शिक्षा की गुणवत्ता और अनुसंधान को दिशा दी। उनके मार्गदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने शिक्षा और जीवन में सफलता प्राप्त की।
शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा। गोरक्षपीठ और सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से उन्होंने जनजागरण, शैक्षिक विकास और राष्ट्रभावना को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई।
प्रो. सिंह के निधन पर गोरक्षपीठ परिवार, शिक्षाविदों और समाज के विभिन्न वर्गों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

अधिकमास का धार्मिक महत्व और धार्मिक आस्था

सुनीता कुमारी पूर्णियां बिहार भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में समय की गणना केवल दिनों…

24 hours ago

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

बहन की प्रताड़ना से आहत होकर युवती ने लगाई थी फांसी, पुलिस ने की कार्रवाई…

1 day ago

खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर ठगी करने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार

कूटरचना कर लोगों को बनाता था शिकार, पुलिस ने दबोचा आरोपी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गुलरिहा थाना…

1 day ago

रोहिन नदी में नहाने गए दो मासूम डूबे एक की मौत एक की तलाश जारी

एनडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी, गांव में पसरा मातम मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि…

2 days ago

मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर, पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में…

2 days ago

डीडीयू के पीजी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का परिणाम घोषित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा सत्र 2025-26 के विभिन्न स्नातकोत्तर…

2 days ago