निःसंदेह यही कर्म फल हैं

निसंदेह हम अपने कर्मों की
वजह से ही बीमार पडते हैं,
खानपान में परहेज़ न करना,
समयानुसार वस्त्र न बदलना।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/no-permission-to-take-law-into-ones-own-hands-government/

स्वास्थ्य विरोधी हों आदतें,
व्यायाम व आराम न करना,
अपने शरीर का ज़रूरत भर
पूर्ण रखरखाव नहीं करना।

यह सभी अपने ही कर्म हैं,
स्वस्थ होने के लिये उपचार,
अच्छा शुद्ध भोजन खाना,
निःसंदेह यही कर्म फल हैं।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/hyderabad-faces-a-deluge-not-a-water-crisis-himayat-sagar-and-osman-sagar-gates-opened/

भोजन पदार्थों में मिलावट,
नक़ली खाद्य पदार्थ का सेवन,
नक़ली दवाइयों का सेवन भी,
कर्म फल के रूप में भोगते हैं।

हमें शक किस बात का रह गया,
समाज की दशा और दिशा भी,
व्यक्ति विशेष के लिए कर्मफल है,
आदित्य जैसी करनी वैसी भरनी है।

डॉ कर्नल आदि शंकर मिश्र
‘आदित्य’

rkpnews@somnath

Recent Posts

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

10 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

10 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

11 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

11 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

13 hours ago

आज से फिर सक्रिय होगा मानसून, अगस्त में भी औसत से कम बारिश के आसार

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में इस बार मानसून की रफ्तार उम्मीद से काफी धीमी…

19 hours ago