Sunday, March 29, 2026
HomeUncategorizedसमाजवादी शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बनाए गए प्रो सूरज प्रकाश गुप्त

समाजवादी शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बनाए गए प्रो सूरज प्रकाश गुप्त


बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की अनुमति से बाबा राघव दास भगवानदास पीजी कॉलेज, आश्रम बरहज के शिक्षक डॉ सूरज प्रकाश गुप्ता को समाजवादी शिक्षक सभा का जिलाध्यक्ष बनाया गया।
शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ० एसपी सिंह पटेल ने श्री गुप्ता पर विश्वास जताया कि पार्टी के विचारधारा तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों को पूरी निष्ठा व लगन से जन-जन तक पहुंचाते हुए पार्टी को अधिक बल व गतिशीलता प्रदान करने का पूर्ण प्रयास करेंगे। प्रो गुप्त के जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर महाविद्यालय के प्रो विनीत पांडे, डॉ संजय सिंह, डॉ सज्जन गुप्त, डॉ प्रज्ञा, प्रो दर्शना श्रीवास्तव, डॉ अनुज श्रीवास्तव, विनय मिश्र, रीता यादव, अनिता, डॉ मंजू आदि ने एक दूसरे का मुँह मिठा कराया ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments