Monday, February 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशइतिहास विभाग के अध्यक्ष बने प्रो. मनोज तिवारी

इतिहास विभाग के अध्यक्ष बने प्रो. मनोज तिवारी

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग मे प्रो. मनोज तिवारी ने नए अध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। निवर्तमान अध्यक्ष प्रो. चंद्रभूषण गुप्त 30 जून को अपना कार्यकाल पूरा कर सोमवार को प्रो. मनोज तिवारी को कार्यभार सौंपा।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विविध विभागों के आचार्यों ने उन्हें बधाई दी। इसी क्रम में उन्होंने विभाग के सदस्यों के साथ कुलपति से शिष्टाचार भेंट किया।
उन्होंने अध्यक्ष के रूप में अपना विजन स्पष्ट करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शोध, संवाद व सम्यक अकादमिक वातावरण को विशेष तरजीह दी जाएगी। कक्षाओं के साथ-साथ सिंपॉजियम व संगोष्ठी आदि के माध्यम से विभाग को और अधिक वाइब्रेन्ट बनाया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments