राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु प्री-ट्रायल बैठक में दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया देवेन्द्र सिंह के आदेशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु समस्त विभागों के साथ दीवानी न्यायालय के सभागार कक्ष में प्री-ट्रायल बैठक आहूत की गयी। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया देवेन्द्र सिंह द्वारा समस्त विभागों को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक वादों का चिन्हाकन कर निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी संजय कुमार सिंह द्वारा निर्देशित किया गया कि, समस्त विभाग चिन्हित किये हुये मामलें को संदर्भित करें तथा अधिक से अधिक संख्या में मामलों को लोक अदालत के दिन लगाकर मामलों का निस्तारण करावें। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के सचिव/ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने समस्त उपस्थित अधिकारीगण को निर्देशित किया कि वे लोक अदालत की सफलता हेतु प्रचार-प्रसार को व्यापक स्तर पर करें, तथा लोगो के बीच जनजागरूकता हेतु विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करवाना सुनिश्चित करें। इस दौरान समस्त विभाग के अधिकारियों को सचिव के द्वारा लोक अदालत की सफलता हेतु एक साथ आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने समस्त विभागों को निर्देशित करते हुये कहा गया आप जनपद के विभिन्न स्थानों पर बैनर, होर्डिंग, पम्पलेट एवं हैण्डबिल के माध्यम से आमजनमानस को जागरूक करें जिससे लोक अदालत को सफल बनाया जा सकें। उन्होने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत 13.07.2024, शनिवार को आयोजित किया जाना सुनिश्चित हैं, जिसमें व्यापक स्तर पर बैंक, बीमा, राजस्व, विद्युत, जल, सर्विस में वेतन एवं भत्ते, सिविल, श्रम, अन्य लघु अपराधिक मामलें तथा प्री-लिटिगेशन वादों का निस्तारण किया जाना हैं।
इस बैठक में मुख्य रूप से बी0एस0एन0एल0, वाट माप,, स्वास्थ विभाग, समाज कल्याण, वाणिज्य कर, सेवायोजन, सहायक श्रम आयुक्त, प्रभागीय वनाधिकारी, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि, जिला परिवीक्षा अधिकारी , आबकारी, जल निगम, कृषि, परिवहन,नगरपालिका, दिव्यांग, इत्यादि विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

तिब्बत में 7.0 तीव्रता का भूकंप, दूर तक महसूस हुए झटके

गहरा केंद्र होने से व्यापक नुकसान की तत्काल सूचना नहीं ल्हासा (ए./राष्ट्र की परम्परा)। तिब्बत…

4 minutes ago

देवरिया में किराये के मकान पर पुलिस का छापा, 3 महिलाएं और 3 पुरुष गिरफ्तार; ऑनलाइन पेमेंट का भी खुलासा!

किराये के मकान में चल रहा था देह व्यापार! मजिस्ट्रेट-पुलिस की छापेमारी में फोन पर…

54 minutes ago

कमर, गर्दन और जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों के लिए नई उम्मीद, न्यू कॉलोनी में शुरू हुआ दर्द निवारक क्लिनिक

देवरिया में दर्द से राहत की नई उम्मीद! विधायक शलभ मणि त्रिपाठी और जिला पंचायत…

2 hours ago

शिवा शर्मा केस में पुलिस की कार्रवाई, श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपी भेजे गए जेल

लखनऊ में शिवा शर्मा मौत मामले में बड़ा एक्शन! ‘ब्लैकमेलिंग क्वीन’ श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि…

3 hours ago

बीरबल वर्मा को न्याय दिलाने के लिए 28 अक्टूबर को निकलेगा न्याय मार्च

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। महथापार निवासी बीरबल वर्मा को उनके पैतृक मकान में हिस्सेदारी दिलाने…

3 hours ago

बरेली मोड़ के चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

निर्माण पूरा होने के बाद बस स्टैंड, ई-रिक्शा स्टैंड और ठेलों को व्यवस्थित करने की…

4 hours ago