Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशधान, गेहूं व मोटे अनाजों की परिवहन दरों के पुनर्निर्धारण की प्रक्रिया...

धान, गेहूं व मोटे अनाजों की परिवहन दरों के पुनर्निर्धारण की प्रक्रिया शुरू

जिले में हैंडलिंग व ट्रांसपोर्ट ठेकेदारों से मांगे गए कोटेशन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। खाद्य एवं रसद विभाग, उत्तर प्रदेश के आयुक्त निर्देश के क्रम में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 हेतु धान, सीएमआर, गेहूं एवं मोटे अनाजों की परिवहन दरों के पुनर्निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2023-24 में तय की गई एस.ओ.आर. (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग रेट) की दरें दो वर्षों के लिए ही मान्य थीं। अतः आगामी विपणन वर्ष के लिए नई दरें तय की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि ऐसे अनुभवी एवं विश्वसनीय ठेकेदार जो खाद्यान्न व खाद की हैंडलिंग व ट्रांसपोर्ट का कार्य करते हैं, वे एक सप्ताह के भीतर कार्यालय जिला खाद्य विपणन अधिकारी, संतकबीरनगर में अपने कोटेशन प्रस्तुत करें। प्राप्त प्रस्तावों एवं बाजार दरों के आधार पर नई एस.ओ.आर. दरें तय की जाएंगी।
जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि यह प्रक्रिया पारदर्शिता व तर्कसंगत मूल्य निर्धारण के सिद्धांत पर आधारित होगी, जिससे खाद्यान्न की सुगम व समुचित आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments