जल में रहकर मगरमच्छ से बैर,
उन शैतानों के भी होते हैं दो पैर,
बिना किसी प्रतिबंध वे घूम रहे हैं,
छोटी बड़ी मछलियाँ निगल रहे हैं।
कोई गली मोहल्ले में तो कोई
पूरे के पूरे शहर में बना दादा है,
कोई किसी प्रांत में और कोई तो
पूरे देश में अपना हुक्म चलाता है।
लोकतंत्र में संविधान सबसे ऊपर है,
विधि विधान सारे उसी में निहित हैं,
पर विधि विधान की विस्तृत व्याख्या
सब अपने अपने ढंग से कर लेते हैं।
कोई किसी को मूर्ख समझता है,
कोई किसी को देशद्रोही कहता है,
कटुता पटुता भी सीमा से ज़्यादा है,
परशुराम जी जैसे बन गये योद्धा हैं।
कोई एक पार्टी विहीन देश चाहता है,
कोई एक दल को भगाना चाहता है,
आदित्य पक्ष विपक्ष दुश्मन बन बैठे हैं,
कोई किसी को फूटी आँख न भाता है।
•कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…
गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…
खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत…