Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रियांशी जायसवाल ने केंद्रीय विद्यालय में प्रवक्ता बनकर क्षेत्र का नाम रौशन...

प्रियांशी जायसवाल ने केंद्रीय विद्यालय में प्रवक्ता बनकर क्षेत्र का नाम रौशन किया

बरहज(राष्ट्र की परम्परा)
नगरिपालिका क्षेत्र नन्दना वार्ड पूर्वी निवासी प्रियांशी जायसवाल ने पीजीटी कामर्स की नियुक्ति की प्रक्रिया में पूरे भारत मे छठा स्थान प्राप्त कर ब्रहजक नाम पूरे देश मे रौशन किया है।बताते चले कि केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर पीजीटी कॉमर्स की नियुक्ति प्रक्रिया में, पूरे भारत के पिछडा वर्ग में छठा स्थान प्राप्त कर, प्रियांशी जायसवाल पुत्री स्वर्गीय बिंदेश्वरी जायसवाल और साधना जायसवाल ने इतिहास रच कर पूरे भारत मे बरहज का नाम रौशन किया है। प्रियांशी जायसवाल की नियुक्ति झारखंड के रांची जिले के निकट जमतारा में हुआ है । प्रियांशी ने यूट्यूब की सहायता से इस प्रतियोगिता की तैयारी स्वयं किया , प्रियांशी ने इस सफलता का श्रेय अपने स्वर्गीय पिता की प्रेरणा और मां और भाई के विश्वास को दिया। इस सफलता पर नगरपालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने कहा, प्रियांशी की सफलता क्षेत्र की लाखो लड़कियों को प्रेरित करेगी। इनकी इस सफलता पर पूर्व नपा अध्यक्ष अजीत जायसवाल, अरविंद जायसवाल , सुनील जायसवाल,दुर्गा जायसवाल,राजेश जायसवाल, नीके जायसवाल, जुगेश जायसवाल और समाज व क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने बधाई दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments