साकीनाका के खैरानी रोड पर सार्वजनिक शौचालय को कब्जा करने का प्रयास

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
मुंबई मनपा के कुर्ला के एल वार्ड के अंतर्गत आने वाले वार्ड नंबर 158 मे साकीनाका के खैरानी रोड पर एडवांस बिल्डर कंपाउंड में गुरुद्वारे के पीछे एक मनपा द्वारा बनाया गया करीब 60 वर्ष पुराना शौचालय है, यह शौचालय 16 सीटर है। बरसों से इस परिसर में रहने वाली जनता इसका इस्तेमाल करती आ रहीथी। पिछले करीब डेढ़ वर्ष से यह शौचालय जीर्ण शीर्ण अवस्था में हो गया है, जिसकी रिपेयरिंग मनपा नहीं कर रही है। जर्जर हुए इस शौचालय को बंद कर दिया गया है। पिछले कुछ महीनो से कुछ असामाजिक तत्व इस शौचालय को धीरे-धीरे कर तोड़ रहे हैं। असामाजिक तत्वों का मकसद शौचालय को तोड़कर उसकी जमीन को कब्जा करने का है। पिछले वर्ष 6 अगस्त को कुछ अज्ञात लोग शौचालय को तोड़ रहे थे तभी स्थानीय समाज सेवक अब्दुल लतीफ शाह ने साकीनाका पुलिस स्टेशन और मुंबई मनपा में शिकायत की। जिसके बाद प्रशासन की दखलंदाजी से शौचालय को तोड़ने वाले भाग गए। अब्दुल लतीफ का आरोप है कि बारंबार शिकायत करने के बाद भी मनपा इस शौचालय का रिपेयरिंग नहीं करवा रही है जिसकी वजह से धीरे-धीरे शौचालय को तोड़ा जा रहा है।
एक तरफ मोदी सरकार स्वच्छ भारत अभियान का मिशन चल रही है दूसरी तरफ मुंबई जैसे मेट्रो सिटी में शौचालय को तोड़कर कब्जा करने का प्रयास करना आश्चर्य में डाल देता है । इस संदर्भ में एल वार्ड के मेंटेनेंस विभाग के अभियंता मंगेश पालवे से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

3 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

4 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

5 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

6 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

6 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

6 hours ago