महान शक्ति संगठन ने किया बड़ा ऐलान

मौर्य दम्पति के मामले में ठोस कानूनी कार्रवाई के लिए नि:शुल्क करेगा सहयोग

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
जनपद में पूर्व में महिला की दर्दनाक मौत के मामले में महान शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार मौर्य के साथ मौर्य समाज के लोगो ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की एवं हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया। महान शक्ति संगठन अब तक पूरे उत्तर प्रदेश में हो रहे मौर्य समाज के ऊपर अन्याय को लेकर सदैव आक्रमक रूख अपनाया है। राकेश मौर्य जी का कहना है कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता है, तब तक संगठन की ओर से हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक कानूनी कार्रवाई के लिए नि: शुल्क सहायता करेगा।
आजमगढ़ -थाना -रौनापार ग्राम पाण्डेयपुरा मे मौर्य दम्पति मे शीला मौर्य की हत्या मामले मे पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर उनको हर संभव मदद तथा न्याय दिलाने हेतु संघर्ष किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी पकडे गए तथा आवास दिलाने हेतु तथा इस मामले को हाईकोर्ट मे महान शक्ति अपील करेंगी एवं मुल्ज़िमो को आजीवन कारावास दिलाने के लिए पूरा संघर्ष किया जायेगा, जिसका सारा खर्च महान शक्ति समाज सेवा संगठन निःशुल्क केश लड़ेगा। इस मौके पर महान शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार मौर्य, एवं प्रदेश अध्यक्ष तथा आजमगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार जीतेन्द्र राम मौर्य साथ ही जिला अध्यक्ष, ज्ञानसिखा टाइम्स के व्युरो चीफ जीतेन्द्र मौर्य, अचूक संघर्ष समाचार पत्र के आजमगढ़ चीफ प्रदीप कुमार मौर्य के साथ आजमगढ़ की टीम में राजेंद्र मौर्य यूपीपीसीएल, इंजीनियर प्रशांत मौर्य, पवन मौर्य, रणधीर मौर्य एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ता व आदि लोगो ने पहुंचकर पीड़ित परिवार के साथ मुलाकात कर हर पहलू पर बातचीत कर जानकारी ली।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

3 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

3 days ago