समाज सेवा व संघर्ष की योद्धा हैं प्रियंका गांधी – मुजफ्फर

प्रियंका गांधी का मनाया गया 52 वां जन्मदिन

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शुक्रवार को स्थानीय कांग्रेस कार्यालय लाजपत भवन पर कांग्रेसियों ने पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की जन्मदिन उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया तथा उनके दीर्घायु होने की कामना की।यहां उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पीसीसी सदस्य मुजफ्फर हुसैन मंसूरी के नेतृत्व में मिष्ठान वितरण कर प्रियंका गांधी का 52 वां जन्मदिन मनाया।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुजफ्फर हुसैन मंसूरी ने कहा कि प्रियंका गांधी के लिए, राजनीति समाज सेवा का मार्ग है। उनकी हृदय में देश की जनता के लिए कार्य करने का जो जज्बा है वह प्रशंसनीय है।सामाजिक समानता ,न्याय ,समरसता और राष्ट्रीय एकता व अखंडता के लिए निरंतर किये जा रहे उनके प्रयास हम सभी कांग्रेसियों के लिए अनुकरणीय है। प्रियंका गांधी देश व समाज में सेवा और संघर्ष की योद्धा हैं। यहां मुख्य रूप से जिला सचिव भोला तिवारी, रायबहादुर सिंह, रविप्रकाश तिवारी, जितेन्द्र जायसवाल, विजय नेता, ब्यास दुबे, इसराइल अली आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

13 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

13 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

13 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

13 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

13 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

17 hours ago