प्रियंका गांधी और खड़गे ने मोदी के मणिपुर दौरे को बताया दिखावा, पीड़ितों के दर्द से किया पलायन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मणिपुर यात्रा पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राज्य में जातीय हिंसा भड़कने के दो साल बाद प्रधानमंत्री का दौरा करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। केरल के वायनाड में पत्रकारों से बात करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, “मुझे खुशी है कि उन्होंने दो साल बाद यह फैसला किया कि यह दौरा उनके लिए फ़ायदेमंद होगा। लेकिन उन्हें बहुत पहले आना चाहिए था। इतने लोगों की मौत हो गई, हजारों लोग कठिनाइयों से गुज़रते रहे और उन्होंने उन्हें यूँ ही होने दिया।”

प्रियंका ने कहा कि आज़ादी के बाद से परंपरा रही है कि प्रधानमंत्री किसी भी दल के हों, जहाँ भी पीड़ा और दुख होता है, वहाँ तुरंत पहुँचते हैं। लेकिन मोदी ने इस परंपरा को तोड़ा और अब दो साल बाद मणिपुर जा रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी मोदी के केवल तीन घंटे के मणिपुर दौरे को “एक दिखावा और पीड़ितों का घोर अपमान” बताया। उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “मणिपुर में आपका तीन घंटे का पड़ाव करुणा नहीं है, यह केवल दिखावा और कायरतापूर्ण पलायन है। इंफाल और चुराचांदपुर में आपका रोड शो राहत शिविरों में लोगों की चीखें न सुनने के लिए बहाना भर है।”

खड़गे ने प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 864 दिनों से मणिपुर हिंसा जारी है, जिसमें करीब 300 लोगों की जान गई, 1,500 लोग घायल हुए और 67,000 से ज्यादा लोग विस्थापित हुए। इसके बावजूद प्रधानमंत्री ने 46 विदेश यात्राएँ कीं लेकिन मणिपुर आने की ज़रूरत नहीं समझी। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि मोदी की पिछली मणिपुर यात्रा जनवरी 2022 में चुनाव प्रचार के लिए हुई थी।

कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, प्रधानमंत्री का यह दौरा संवेदना से अधिक चुनावी रणनीति और दिखावटी राजनीति का हिस्सा है।

Editor CP pandey

Recent Posts

19 बार रक्तदान और सैकड़ों जरूरतमंदों की मदद, अब अयोध्या में सम्मानित होंगे सौरभ

अयोध्या में राष्ट्रीय सेवारत्न सम्मान से सम्मानित होंगे देवरिया पुलिस के रक्तवीर सौरभ त्रिपाठी देवरिया…

5 hours ago

मोदी के संस्कृत संदेश से लेकर मेहमानों की थाली तक, BRICS Summit में दिखेगी भारत की खास मेजबानी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भारत में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से…

6 hours ago

दिल्ली जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक अलर्ट, 11 से 13 सितंबर तक इन रास्तों पर असर

दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी में 12 और 13 सितंबर 2026 को प्रस्तावित BRICS…

6 hours ago

जल बचाने की मुहिम में जनभागीदारी जरूरी

भारत में जल संकट अब केवल भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि वर्तमान की गंभीर चुनौती…

6 hours ago

अस्सी का वह दौर

था, रिश्तों में था प्यार।अब रिश्ते हैं फोन में, सूना है घर-द्वार॥थोड़ा था पर बाँटकर,…

7 hours ago

तंत्र सोता रहा…!

जर्जर इमारतें गिरती रहीं, तंत्र सोता रहा,दीवारों की दरारें खूब चीखती रहीं,हमेशा शहर खामोश होता…

7 hours ago