रक्षाबंधन पर परिजनों से मिलकर बन्दियों की आंखों में झलके खुशी के आंसू
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अधीक्षक कारागार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार रक्षा-बंधन के पर्व पर कारागार में निरूद्ध बंदियों में से लगभग 250 बंदियों की मुलाकात उनके परिजनों से हर्षाेल्लास पूर्वक करायी गयी। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश जिला अपराध निरोधक समिति बहराइच के सदस्यों संरक्षक एस.पी. मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष शेर सिह कसौधन, जिला सचिव, जेल विजिटर केशव कुमार मौर्या, जिला सचिव विनोद कुशवाहा द्वारा कारागार के बाहर समस्त मुलाकातियों को मिष्ठान, फल, चाय, पानी आदि वितरित किया गया। साथ ही उनके द्वारा कारागार में निरूद्ध समस्त महिला बंदियों को एवं लगभग 100 पुरूष बंदियों को दैनिक उपयोग की विभिन्न वस्तुओं का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक राजीव कुमार सिंह के निर्देशन में जेल के अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा उक्त समस्त कार्यक्रम कुशलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया।
विशेष रिपोर्ट - गौरव कुशवाहा देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) | शिक्षक सुसाइड कांड ने देवरिया…
रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के…
दैनिक अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के जीवन पर अंकों का गहरा प्रभाव पड़ता है।…
24 फ़रवरी को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आशियाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब कारोबारी…
24 फरवरी राशिफल 2026: ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव24 फरवरी राशिफल के अनुसार मंगलवार का दिन विशेष…