प्रधानाध्यापक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, शिक्षा जगत में छाया शोक

बलिया, (राष्ट्र की परम्परा) शनिवार की सुबह बलिया जनपद में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शिक्षा जगत को गहरे शोक में डुबो दिया। चिलकहर-टीकादेवरी मार्ग पर सहदेश और मटिंही गांव के बीच, स्कूल जाते समय ट्रैक्टर की चपेट में आने से प्राथमिक विद्यालय बीबीपुर बढ़वलिया (शिक्षा क्षेत्र सोहांव) के प्रधानाध्यापक गुप्तेश्वर नाथ यादव (58) की मौके पर ही मौत हो गई।

मूल रूप से चिलकहर ब्लॉक क्षेत्र के हरिहरपुर निवासी गुप्तेश्वर नाथ यादव प्रतिदिन की भांति शनिवार सुबह भी साइकिल से स्कूल जा रहे थे। रास्ते में अचानक सामने से आए ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।

मिलनसार, सुलझे स्वभाव और शिक्षा के प्रति समर्पित गुप्तेश्वर नाथ यादव की असामयिक मृत्यु से शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। टीएससीटी संयोजक अम्बरीश तिवारी, कमलेश सिंह, माया राय, अरविन्द सिंह, करन यादव, नीरज राय, राकेश यादव, रामकिंकर यादव, ज्ञानेश्वर यादव, अनिल सिंह सेंगर, उपेन्द्र सिंह और उमेश सिंह सहित कई शिक्षकों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि शोकाकुल परिवार को यह असह्य दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

“गुप्तेश्वर नाथ यादव न सिर्फ एक शिक्षक थे, बल्कि बच्चों के मार्गदर्शक और समाज के प्रेरक थे। उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।”

Editor CP pandey

Recent Posts

अधिवक्ता से मारपीट के बाद कोतवाली में हंगामा, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

सैकड़ों अधिवक्ताओं ने कोतवाली परिसर में दिया धरना, कोतवाल और दीवान के खिलाफ कार्रवाई की…

2 hours ago

जर्मनी की नौकरी छोड़ बने IAS, अब मधुबनी में धैर्य को लेकर चर्चा में DM आनंद शर्मा

फोटो AI निर्मित महिला ने पकड़ा DM आनंद शर्मा का कॉलर, फिर भी नहीं खोया…

2 hours ago

बेड़ो में सड़क पर मची चीख-पुकार! दो हादसों में 14 घायल, मासूम बच्चे समेत 8 रिम्स में भर्ती

रांची (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड की राजधानी रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में सोमवार…

2 hours ago

बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, तीन नाबालिगों के मामले में पॉक्सो के तहत FIR

तीन नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का आरोप, दो संदिग्ध हिरासत में; पॉक्सो एक्ट के तहत…

2 hours ago

पटरी के स्लीपर टूटे, सरिया निकला बाहर! श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर विस्फोट से मचा हड़कंप

रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका! ट्रेन को उड़ाने की साजिश की आशंका, बाल-बाल टला बड़ा…

3 hours ago