प्रधानाध्यापिका सुनीता श्रीवास्तव को किया गया सम्मानित

सुल्तानपुर (राष्ट्र की परम्परा)
प्राथमिक विद्यालय मेहडी दुबेपुर, जनपद सुल्तानपुर की कार्यकुशल एवं विभिन्न सम्मान से सम्मानित, प्रधानाध्यापिका सुनीता श्रीवास्तव का उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए महाराष्ट्र मुंबई के महापौर के द्वारा तथा मुख्याध्यापक आदर्श एवं सुल्तानपुर के मूल निवासी, राजकुमार, राम लखन यादव ने शाल तथा हमारे प्रेरणा स्रोत पुस्तक देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर छात्रों ने गीत व कविता प्रस्तुत करते हुए अंग्रेजी में अपना परिचय दिया। विद्यालय की नन्ही छात्रा निधिमा पाल ने आई.ए.एस. बनकर देश की सेवा करने की इच्छा व्यक्त की। विद्यालय का अनुशासन, स्वच्छता, छात्रों में निडर होकर बोलने की कला, शिक्षक के प्रभावशाली अध्यापन एवं प्रधानाध्यापिका श्रीवास्तव की सच्चे मार्गदर्शन की यादव ने, भूरी- भूरी प्रशंसा की। समारोह में विद्यालय के शिक्षक राजेश यादव, शिक्षिका नंदिनी चौरसिया, प्रभावती चौहान तथा छात्र उपस्थित थे। विदित हो कि श्रीवास्तव अपनी श्रेष्ठ शैक्षणिक कार्यों के लिए विभिन्न राज्यों से सम्मानित की जा चुकी हैं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

9 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

9 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

1 day ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 days ago