प्रधानमंत्री जवानों के साथ मनाएंगे दिवाली, रात में करेंगे अयोध्या में राम लला की पूजा

नयी दिल्ली एजेंसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह भी तय कर लिया है कि वह इस बार यह त्योहार कैसे मनाने वाले हैं। प्रधानमंत्री का ‘दिवाली कैलेंडर’ तय हो गया है। इस दौरान वे एक बार फिर दीपावली के मौके पर देश के जवानों का हौसला बढ़ाने पहुंचेंगे। वहां पहुंचने से पहले वह भगवान केदारनाथ और भगवान बद्रीनाथ से आशीर्वाद लेंगे, साथ ही वहां चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे।दिवाली से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21-22 अक्टूबर को केदारनाथ और बद्रीनाथ मंदिरों के दर्शन करेंगे। अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी केदारनाथ में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद पीएम मोदी उसी दिन बद्रीनाथ जाएंगे। रात भर रुकने के बाद अगले दिन 22 अक्टूबर को पीएम मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। वह बद्रीनाथ मास्टर प्लान के तहत शुरू की गई परियोजनाओं की भी समीक्षा करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवाली से एक दिन पहले 22 अक्टूबर को अयोध्या के राम मंदिर में पूजा करने की संभावना है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। रविवार शाम को अयोध्या के अपने दौरे के दौरान वह ‘दीपोत्सव’ और ‘आरती’ कार्यक्रम में शामिल होंगे और राम मंदिर के जारी निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे। सूत्रों ने कहा कि मोदी सरयू नदी के तट पर हरित और डिजिटल आतिशबाजी भी देखेंगे। मोदी के शुक्रवार को उत्तराखंड के केदारनाथ और बद्रीनाथ के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन करने की भी उम्मीद है। वह मंदिरों में पूजा करने के अलावा दो प्रसिद्ध तीर्थस्थलों के विकास कार्यों का भी निरीक्षण करेंगे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल सेना के जवानों के साथ फ्रंट लाइन पर अपनी दिवाली मनाते हैं। साल 2014 में पहली बार देश के प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद से वह यह काम कर रहे हैं। साल 2014 में दिवाली के दिन वह दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध मोर्चे सियाचिन ग्लेशियर में भारतीय सैनिकों के पास पहुंचे। ये वो जगह है जहां एक फौजी को भी कुछ देर रुकने में दिक्कत होती है, इसके बावजूद मोदी ने वहां जाकर सेना का हौसला बढ़ाया था। इसके बाद साल 2019 और 2021 में दो बार जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सेना के जवानों के साथ दीपावली का त्योहार मना चुके हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

Deoria Gas Crisis: सर्वर फेल या सिस्टम फेल? पहले ही दिन गैस संकट से बिगड़ी व्यवस्था

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…

32 minutes ago

Deoria News: कमर्शियल गैस कीमत बढ़ोतरी के विरोध में सपा का प्रदर्शन, बरहज में किया विरोध

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…

58 minutes ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी कीमत वापस लेने की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में…

1 hour ago

महापौर व नगर आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न…

1 hour ago

गोरखपुर परिक्षेत्र में अपराध पर शिकंजा कसने की नई पहल

एक जैसे अपराधों की कड़ियों को जोड़ने के लिए क्राइम एनालिसिस टीम’ का गठन गोरखपुर(राष्ट्र…

1 hour ago

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ शुभारंभ, 10 से 30 अप्रैल तक चलेगा दस्तक अभियान

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण…

2 hours ago