प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल वीडियो संदेश, 1,250 को गोवा में मिला नियुक्ति पत्र

नयी दिल्ली एजेंसी।पीएम मोदी ने कहा कि मुझे ख़ुशी है की जहां जहां राज्यों में बीजेपी की सरकारें हैं, डबल इंजन की सरकारें हैं वहां राज्य सरकारें भी ऐसे रोजगार मेलों का आयोजन कर रही हैं। गोवा सरकार के विभिन्न विभागों में अनेकों नौजवानों को आज सामूहिक नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं। नियुक्ति पत्र पाने वाले सभी युवाओं और उनके माता-पिता को बहुत बधाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुझे बताया गया है कि आने वाले कुछ महिनों में गोवा पुलिस समेत अन्य विभागों में कई भर्तियां होने वाली हैं। इससे गोवा पुलिस और मजबूत होगी और नागरिकों, पर्यटकों की सुरक्षा के क्षेत्र में बहुत बड़ी सुविधा बढ़ने वाली है। 

कुछ महिनों में अलग-अलग राज्यों में रोज़गार मेलों का आयोजन हो रहा है। केंद्र सरकार भी इसके माध्यम से भारत सरकार में हर महिने हज़ारों युवाओं को नौकरी दे रही है। मुझे खुशी है कि जहां भाजपा, डबल इंजन की सरकारें हैं वहां राज्य सरकारें अपने स्तर पर ऐसे मेलों का आयोजन कर रही है। आज जिन युवाओं को नियुक्ति पत्र मिले हैं, उनके सामने गोवा के विकास के साथ-साथ वर्ष 2047 का भी लक्ष्य है, आपको गोवा के विकास के लिए भी काम करना है और देश के विकास के लिए भी काम करना है।

पीएम मोदी ने कहा कि गोवा में धान, नारियल और अन्य फसलों की खेती करने वालों को सेल्फ हेल्प ग्रुप से जोड़ा जा रहा है और इस कदम से गोवा के किसानों को शक्ति मिल रही है। प्रदेश में रोजगार व स्व-रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। लगभग 3,000 करोड़ रुपये की लागत से, मोपा में हवाई अड्डे का उद्घाटन जल्द ही होने जा रहा है। इस हवाई अड्डे के निर्माण से गोवा में नौकरियां पैदा करने में मदद मिली है।

Editor CP pandey

Recent Posts

विजयादशमी पर सीएम योगी का संदेश: अहंकार का अंत, सत्य की जीत! प्रभु श्रीराम के आदर्शों से जीवन बदलने का किया आह्वान

फोटो x गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विजयादशमी के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…

4 minutes ago

20 अक्टूबर की ऐतिहासिक तारीख: भारत से दुनिया तक, आज के दिन क्या-क्या हुआ?

20 अक्टूबर की अन्य महत्त्वपूर्ण घटनाएं 2003: बोलीविया में सत्ता परिवर्तनअक्टूबर 2003 में बोलीविया में…

17 minutes ago

20 अक्टूबर का राशिफल: दशहरे पर किस राशि को मिलेगा तरक्की का संकेत? जानें शुभ रंग और उपाय

विजयादशमी 2026 राशिफल: दशहरे पर किस राशि की चमकेगी किस्मत? जानें धन, नौकरी, शिक्षा, प्रेम…

33 minutes ago

तमस से कॉकरोच तक…!

नफरत की राजनीति पर तीखा प्रहार, लोकतंत्र बचाने का आह्वान सत्य, विवेक और मानवीय मूल्यों…

5 hours ago

जलते पुतले, बढ़ते रावण: दशहरे का बदलता अर्थ

पुतलों का दहन नहीं, मन और समाज में छिपी बुराइयों का संहार ही दशहरे का…

6 hours ago

मिठाई ताजा या पुरानी? काउंटर पर ‘टुडे’ लिखा, खाद्य सुरक्षा विभाग से जवाब मांग रहे सवाल

देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…

10 hours ago