5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का लिया है संकल्प, टाइम्स नाउ समिट में बोले अमित शाह- जो विकास की राजनीति करेगा वही शासन करेगा

अमित शाह ने कहा कि कई लोग भारत को सबसे बड़ा लोकतंत्र मानते हैं। कहा, यह आगे देखने का समय है, पीछे नहीं। शाह ने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत ने 2025 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का संकल्प लिया है और तेजी से लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने पिछले आठ वर्षों में अर्थव्यवस्था के हर आयाम में महान ऊंचाइयों को हासिल करने के लिए मोदी सरकार के प्रयासों की भी सराहना की।गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि समय आ गया है कि दुनिया हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों के बारे में जाने। हम 2025 तक पांच खरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे। वर्ष 2014 में हमारे पास चार ‘यूनिकॉर्न’ स्टार्ट-अप थे, अब हमारे पास 100 से अधिक हैं। लंबे समय तक यह कहा गया कि जम्मू कश्मीर अनुच्छेद 370 के कारण भारत के साथ है, जम्मू कश्मीर अब भी हमारे साथ है। जम्मू कश्मीर में आतंकवाद की जड़ें गहरी हैं लेकिन हम इसके खात्मे के लिए प्रतिबद्ध है।

अमित शाह ने कहा कि भाजपा समान नागरिक संहिता लाने के लिए प्रतिबद्ध है लेकिन चर्चा और विचार-विमर्श के बाद। अमित शाह ने ईडी, सीबीआई के कथित दुरुपयोग पर कहा जिसे भी शिकायत है, वह अदालत में जा सकता है। इसे राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए। शाह ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सत्येंद्र जैन की तरफ इशारा करते हुए कहा कि जेल में जेल मंत्री के सुविधाएं लेने के मुद्दे पर सवाल हमसे नहीं, बल्कि उनकी पार्टी से किए जाने चाहिए। 

Editor CP pandey

Recent Posts

कड़ी सुरक्षा के बीच निकला सातवीं का गोल, जय महावीर के जयघोष से गूंजा सिकंदरपुर

बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) महावीरी झंडोत्सव के तहत शुक्रवार की रात सिकंदरपुर नगर में…

31 minutes ago

कटहल नाला, मेडिकल बाईपास और बाढ़ शरणालय का डीएम ने किया औचक निरीक्

लापरवाही पर फटकार, विकास कार्यों में तेजी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश बलिया(राष्ट्र…

41 minutes ago

सावन से पहले डीएम-एसपी ने बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में किया जलाभिषेक

व्यवस्थाओं का लिया जायजा देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर…

45 minutes ago

मंदिरों की सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए ‘सनातन बोर्ड’ गठन की मांग

, समाजसेवियों ने उठाई आवाज जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवी सनी कपाही, टीम "मे आई…

21 hours ago

बीबीएयू में 14 जुलाई से शुरू होगी स्नातक प्रवेश प्रक्रिया, 27 पाठ्यक्रमों की 1528 सीटों पर होगा प्रवेश

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

1 day ago

डीएम ने उर्वरक वितरण व्यवस्था की समीक्षा की, तीन दिन में समितियों तक खाद पहुंचाने के निर्देश

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार…

1 day ago