Categories: Uncategorized

आकस्मिक निरीक्षण में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिला बंद

सभी कार्मिकों का रोका गया वेतन

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संजीव वर्मन एवं जिला कार्यक्रम प्रबन्धक राज शेखर द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जन अरोग्य मेला का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी के निरीक्षण के दौरान प्रातः 10:30 बजे तक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र,बसन्तपुर में ताला लगा हुआ था और बाहर 02 एल0टी0 विनोद पाण्डेय एवं प्रशान्त राय को छोड़कर सभी अनुपस्थित पाये गये। उन्होंने नाराजगी प्रकट करते हुए सभी स्टाफ का वेतन रोकने एवं प्रभारी चिकित्साधिकारी से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए।
मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बेरूआरवारी के निरीक्षण के दौरान चिकित्साधिकारी डा० वरूण ग्यानेश्वर सहित मेला ड्यूटी में 03 स्टाफ अनुपस्थित पाये गये तथा अरोग्य मेला का बैनर न लगा होने पर सख्त नाराजगी व्यक्त की। अनुपस्थित 03 स्टाफ का आज का वेतन रोकने के निर्देश दिए उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सुखपुरा के निरीक्षण के दौरान अरोग्य मेला का बैनर न लगा होने पर सख्त नाराजगी व्यक्त की तथा 06 स्टाफ मेला ड्यूटी से अनुपस्थित पाये जाने पर आज का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने प्रा०स्वा०केन्द्र काजीपुरा के निरीक्षण के दौरान चिकित्साधिकारी डा0 अवधेश कुमार सहित 04 स्टाफ अनुपस्थित पाये जाने पर आज का वेतन रोकने के निर्देश दिए।उन्होंने नगरीय प्रा०स्वा०केन्द्र,बेदुआ के निरीक्षण के दौरान 02 स्टाफ अनुपस्थित पाये पाये जाने पर आज का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, उपकरणों की क्रियाशीलता, ओ0आर0एस0 कार्नर, कोल्ड रूम, मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार आदि का अनुपालन सुनिश्चित किये जाने के भी निर्देश दिए।

rkpnews@somnath

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

4 hours ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

12 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

1 day ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

1 day ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

1 day ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

1 day ago