Thursday, March 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशघरेलू हिंसा की रोकथाम व बाल विवाह कुप्रथा पर किया गया जागरूक

घरेलू हिंसा की रोकथाम व बाल विवाह कुप्रथा पर किया गया जागरूक

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
निदेशक महिला कल्याण, उत्तर प्रदेश महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा दिये गए निर्देश के अनुपालन में सोमवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय (संविलयन) सिधुआ स्थान, पडरौना कुशीनगर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अन्तर्गत बालिकाओं के सुरक्षा, सहायता प्रदान करने हेतु बालको/ बालिकाओं को, महिलाओं एवं बालिकाओं से सम्बन्धित हेल्पलाईन न० 112, 1098,1090,108 आदि के साथ महिला कल्याण द्वारा संचालित समस्त योजनाओं के विषय में जानकारी दिया गया, जिसमें उoप्रo मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, उ०प्र० मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) उoप्रo मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना एवं पास्को अधिनियम 2012, किशोर न्याय वोर्ड तथा कार्य स्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम-2013 के साथ घरेलू हिंसा की रोकथाम, बाल विवाह जैसे कुप्रथा पर जागरूक किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या शर्मिला मल्ल, लक्ष्मी मल्ल, सहायक अध्यापक, सिम्पल शुक्ला शिक्षा मित्र, सुमन भारती आगनवाड़ी कार्यकत्री, प्रतिभा सिंह महिला कल्याण अधिकारी, वन्दना जिला समन्वयक, आदि उपस्थित रहें ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments