Categories: Uncategorized

जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए : राजा भाऊ सोनटक्के

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा )जम्मू-कश्मीर के पहलगाम इलाके में आतंकियों द्वारा किए गए हमले में अनेक निर्दोष पर्यटकों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए। मिनी स्विट्ज़रलैंड के नाम से पहचाने जाने वाले जम्मू कश्मीर में जहां आतंकवादियों ने भारतीय पर्यटकों से उनका धर्म पूछकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए हिंदू राष्ट्र सेवा संगठन महाराष्ट्र के अध्यक्ष राजा भाऊ सोनटक्के ने जम्मू कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। हिंदू राष्ट्र सेवा संगठन महाराष्ट्र प्रदेश के अध्यक्ष राजा भाऊ सोनटक्के ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कश्मीर की घटना न केवल हिंसा का मामला है, बल्कि हिंदू विरोधी और भारत विरोधी साजिश का हिस्सा है।, कश्मीर में तत्काल राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए और चरमपंथियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। सोनटक्के के अनुसार पाकिस्तान में आतंकवादियों और उनके ठिकानों के खिलाफ इजरायल की तर्ज पर सीधी सैन्य कार्रवाई की जानी चाहिए।
सरकार को देश की अखंडता और हिंदुओं के अस्तित्व के मुद्दे को केंद्र में रखकर निर्णायक भूमिका निभानी चाहिए। ऐसी मांग हिन्दू राष्ट्र सेवा संगठन महाराष्ट्र के अध्यक्ष राजा भाऊ सोनटक्के ने देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से की है।

rkpshomnath

Recent Posts

रुका धन मिलेगा या बढ़ेगी परेशानी? मेष से मीन तक पढ़ें आज का सटीक राशिफल

आज का राशिफल: इन राशियों को आर्थिक लाभ के साथ मिलेगी सफलता, जानें मेष से…

17 minutes ago

779 शादियों का लक्ष्य, 325 आवेदन ही पहुंचे; सामूहिक विवाह योजना में हुआ बड़ा बदलाव

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बड़ा बदलाव! अब बेटी के खाते में सीधे आएंगे 64…

27 minutes ago

घर जाने वालों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा! वाराणसी और फिरोजपुर से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा रूट

वाराणसी/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। त्योहारों के सीजन में घर जाने की तैयारी कर…

43 minutes ago

लूडो की बाजी में छिड़ा खूनी खेल! दोस्तों की कहासुनी के बाद कैंची से हमला, राहुल की मौत

लखनऊ में लूडो खेलते-खेलते खूनी खेल! मामूली कहासुनी में कैंची से ताबड़तोड़ हमला, युवक की…

50 minutes ago

पहले गांव में चाकूबाजी, फिर अस्पताल में हमला! सारण में तीन मौतों से दहशत, एक पटना रेफर

फोटोAi निर्मित खूनी रंजिश का खौफनाक अंत: चाकूबाजी में तीन की मौत, अस्पताल में भी…

1 hour ago