Categories: Uncategorized

भाग्य नगर में पाकिस्तान के खिलाफ हिन्दू महासभा का आक्रोश फूटा

कैंडल मार्च और आक्रोश रैली निकाली- बी एन तिवारी

 भाग्यनगर (राष्ट्र की परम्परा )अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के आह्वान पर पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा पहलगाम में धर्म पूछकर 27 हिंदुओं का नरसंहार करने के विरोध में राष्ट्रव्यापी धर्मयुद्ध प्रचंड हो रहा है। देश भर में हिन्दू महासभा कार्यकर्ताओं द्वारा आक्रोश रैली और कैंडल मार्च के माध्यम से पाकिस्तान पर सैन्य हमला कर बदला लेने की पुरजोर मांग कर रहे हैं। 

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने जारी बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि आज हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वामी कमलेशजी महाराज के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अम्बरपेट, गांधी नगर और टैंक बॉन्ड नामक तीन स्थानों पर आतंकवाद और पाकिस्तान के विरुद्ध कार्यक्रम में हिन्दू महासभा का आक्रोश फूटा। कहीं कैंडल मार्च, कहीं आक्रोश रैली और कहीं मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। तीनों कार्यक्रमों में हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय नागरिकों की सहभागिता भी दिखाई पड़ी।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वामी कमलेश जी महाराज ने कैंडल मार्च का नेतृत्व करते हुए धर्म पूंछ कर आतंकवादियों द्वारा मारे गए 27 हिंदुओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इस्लामिक आतंकवाद और उसके सरपरस्त पाकिस्तान से इसका बदला लेने का उद्घोष किया। उन्होंने कहा कि भारत में इस्लामिक आतंकवाद की जड़ें पाकिस्तान में हैं। पाकिस्तान का अंत किए बिना भारत को इस्लामिक आतंकवाद से मुक्त नहीं करवाया जा सकता।
स्वामी कमलेश जी महाराज ने कहा कि जम्मू कश्मीर सरकार आतंकवादी हमले की जिम्मेदार है। राज्य सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के अस्तित्व में आने के बाद हिंदुओं का नरसंहार जम्मू कश्मीर की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगाता है, जो राज्य सरकार की विफलता है।
राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने कहा कि कश्मीर में कुछ स्थानीय कश्मीरियों की गद्दारी और आतंकवादियों से मिली भगत से ही पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों को अंजाम देने में सफल हो रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे गद्दारों और देशद्रोहियों की पहचान कर उन्हें गोली मार देनी चाहिए। आतंकवादियों और उनके सहयोगियों का यही हश्र होना चाहिए।

rkpshomnath

Recent Posts

रुका धन मिलेगा या बढ़ेगी परेशानी? मेष से मीन तक पढ़ें आज का सटीक राशिफल

आज का राशिफल: इन राशियों को आर्थिक लाभ के साथ मिलेगी सफलता, जानें मेष से…

60 minutes ago

779 शादियों का लक्ष्य, 325 आवेदन ही पहुंचे; सामूहिक विवाह योजना में हुआ बड़ा बदलाव

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बड़ा बदलाव! अब बेटी के खाते में सीधे आएंगे 64…

1 hour ago

घर जाने वालों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा! वाराणसी और फिरोजपुर से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा रूट

वाराणसी/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। त्योहारों के सीजन में घर जाने की तैयारी कर…

1 hour ago

लूडो की बाजी में छिड़ा खूनी खेल! दोस्तों की कहासुनी के बाद कैंची से हमला, राहुल की मौत

लखनऊ में लूडो खेलते-खेलते खूनी खेल! मामूली कहासुनी में कैंची से ताबड़तोड़ हमला, युवक की…

2 hours ago

पहले गांव में चाकूबाजी, फिर अस्पताल में हमला! सारण में तीन मौतों से दहशत, एक पटना रेफर

फोटोAi निर्मित खूनी रंजिश का खौफनाक अंत: चाकूबाजी में तीन की मौत, अस्पताल में भी…

2 hours ago