संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने अध्यक्ष/मंत्री समस्त राजनैतिक दलों को अवगत कराया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उप्र लखनऊ द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत ई.वी.एम. तथा वीवीपैट से सम्बन्धित प्रशिक्षण, जागरुकता एवं प्रचार प्रसार हेतु श्रव्य-दृश्य उपकरण युक्त वाहन चलाये जाने हैं। ईवीएम के प्रदर्शन एवं जागरुकता हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय तथा प्रत्येक आरओ मुख्यालय/तहसील मुख्यालय में इवीएम प्रदर्शन केन्द्रों की स्थापना करायी जानी है।
उन्होंने बताया है कि एफ.एल.सी. ओ.के. ई.वी.एम./वीवीपैट में कुल मतदेय स्थलों के अधिकतम 10 प्रतिशत की संख्या में मशीने प्रशिक्षण एवं जागरुकता के लिये निकाले जाने के निर्देश प्राप्त हैं। इस प्रकार जनपद में नोडल अधिकारी द्वारा 7 प्रतिशत ई.वी.एम. निकाला जायेगा। इस प्रकार जनपद के कुल 1437 मतदेय स्थलों के सापेक्ष 143 बीयू/सीयू/वीवीपीएटी जनपद के नोडल अधिकारी द्वारा 100 बीयू/सीयू/वीवीपीएटी निकाला जायेगा।
उन्होंने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी के मुख्यालय पर 01-01 तथा समस्त तहसील मुख्यालय पर 02-02 बीयू/सीयू/वीवीपीएटी से जिला मुख्यालय पर दिनांक 10 जनवरी 2024 से फरवरी माह के अन्त तक एवं 02 एलईडी वैन में 02-02 बीयू/सीयू/वीवीपीएटी से दिनांक 25 जनवरी 2024 से फरवरी माह के अन्त तक समस्त मतदेय स्थलों पर प्रचार प्रसार किया जायेगा।
उन्होंने उक्त कार्य हेतु अध्यक्ष/मंत्री समस्त राजनैतिक दलों को दिनांक 08 जनवरी 2024 को प्रातः 11 बजे ईवीएम वेयर हाउस कलेक्ट्रेट कम्पाउण्ड में उपस्थित रहकर वेयर हाउस खोलवाने हेतु अवगत कराया है।
