उतरौला विकास मंच के अध्यक्ष ने सौपा ज्ञापन

उतरौला /बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)
विकास मंच अध्यक्ष आदिल हुसैन ने शुक्रवार को जिला अधिकारी को संबोधित ज्ञापन उपजिला अधिकारी स्वपनिल यादव को सौंपा। ज्ञापन में कहा है कि बुधवार को प्रशासन द्वारा चलाए गए अतिक्रमण अभियान से दैनिक रोजगार करने वाले पटरी दुकानदार ठेला खोमचा लगाने वाले लोग, गंदा जूस बेचने वालों, सब्जी एवं फल विक्रेताओं में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया है। अतिक्रमण अभियान से फुटपाथ छोटे दुकानदारों के सामने रोजी रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। इस भीषण और चिलचिलाती गर्मी एवं धूप में लोग पहले से ही व्याकुल हैं। सड़क किनारे ठेला, सब्जी व फल विक्रेता छाता लगा कर अपना कारोबार कर रहे थे। अतिक्रमण अभियान में उनके भी दुकानों को हटवा दिया गया। पिछले कई महीनों से पैसे भी छोटे पटरी दुकानदारों का कारोबार ठप चल रहा था। शादी विवाह का समय चल रहा है और बकरीद का त्यौहार भी आने वाला है। इसके दृष्टिगत उनके कारोबार, व्यापार व रोजी रोजगार में कुछ इजाफा हुआ था। कि नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण अभियान चलाकर सभी को हटा दिया गया। ऐसी परिस्थिति को देखते हुए नगर पालिका परिषद व निर्माण विभाग को निर्देशित किया जाए की पटरी दुकानदार एवं ठेला लगा कर रोजगार करने वाले लोगों के दुकानों को पटरी सीमा निर्धारित कर दिया जाए जिससे पुनः अतिक्रमण होने पर इनको परेशानी का सामना ना करना पड़े। इस दौरान बार एसोसिएशन उतरौला के अध्यक्ष वीरेंद्र सिन्हा, मारकंडे मिश्रा, गयासुद्दीन, मोईद सिद्दीकी, बाबूराम यादव, सनाउल्लाह खां, धर्मराज यादव व अन्य मौजूद रहे

rkpnews@desk

Recent Posts

किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी,धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय को देवरिया की कमान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में किसान कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा…

5 hours ago

गांव-गांव पहुंचाया गया राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0 का संदेश

आपसी सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित और कम खर्चीले समाधान के लिए ग्रामीणों को किया…

9 hours ago

आगरा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, 1200 से ज्यादा वोटर वाले बूथों पर DM की नजर; जानें पूरी समयसीमा

आगरा में जनगणना से लेकर वोटर लिस्ट से जननी सुरक्षा योजना का जाना DM मनीष…

9 hours ago

मां तरकुलहा देवी धाम में मां कात्यायनी की पूजा, दुर्गा सप्तशती पाठ के बाद बंटा प्रसाद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…

10 hours ago

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर जोर, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…

11 hours ago

तिरंगे को लेकर आमने-सामने सरकार और विपक्ष? CJP मार्च से पहले कार्रवाई, AAP से ममता-अखिलेश तक ने घेरा

फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…

11 hours ago