जिलाधिकारी ने अमृत सरोवर परियोजना का निरीक्षण कर कार्य का किया सत्यापन,दिये आवश्यक निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने रामपुर कारखाना ब्लाक के ग्राम पंचायत रामपुर चंद्रभान में अमृत सरोवर परियोजना का निरीक्षण कर अमृत सरोवर साइट इंस्पेक्शन एप पर कार्य का सत्यापन किया।
जिलाधिकारी ने अमृत सरोवर साइट इंस्पेक्शन एप पर 25 बिंदुओं की चेकलिस्ट आधारित सूचनाएं स्वयं भरी। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत अमृत सरोवर अभियान के तहत वर्ष 2022-23 में तीस लाख अड़तालीस हजार की लागत से उक्त सरोवर का जीर्णोद्धार किया गया है। 90 वर्ग मीटर में फैले इस सरोवर के चारों और पाथवे बना हुआ है एवं लोगों के बैठने के लिए समुचित स्थान है। सरोवर की गहरायी तीन मीटर है। डीएम ने सरोवर के इर्दगिर्द वृक्षारोपण बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने ग्रामवासियों से अमृत सरोवर की उपयोगिता के संबंध में सवाल भी किया जिसमें ग्रामीणों ने हुए कार्य पर संतोष व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने सरोवर स्थल पर वृक्षारोपण भी किया।
इसके पश्चात जिलाधिकारी ने रामपुर चंद्रभान गांव में ही मनरेगा कन्वर्जेंस के तहत निर्मित पार्क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्रामवासी ओपन जिम का प्रयोग करते हुए मिले। डीएम ने 10.98 लाख रुपये की लागत से बने पार्क के सौंदर्यीकरण एवं कार्य की गुणवत्ता सुधारने का निर्देश दिया। दौरान डीसी मनरेगा बीएस राय, बीडीओ रामपुर कारखाना सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

प्रेमिका से शादी की मांग को लेकर युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, गांव में मचा हड़कंप

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के एक गांव में…

8 hours ago

राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और शौर्य के प्रतीक महाराणा प्रताप का 486वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

युवाओं से महाराणा प्रताप के आदर्शों को जीवन में उतारने का किया गया आह्वान महराजगंज(राष्ट्र…

8 hours ago

जनसंघर्ष से सत्ता के शिखर तक : सुवेंदु अधिकारी की राजनीतिक यात्रा

नवनीत मिश्र नव नियुक्त मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी का नाम आज पश्चिम बंगाल की राजनीति में…

8 hours ago

अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह में मनाई गई महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती

ओमनी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के…

8 hours ago

रेल प्रबंधक ने वाराणसी सिटी स्टेशन का गहन निरिक्षण किया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने शनिवार 09 मई,2026 को पूर्वाह्न…

8 hours ago

महाराणा प्रताप जयंती समारोह में गूंजा शौर्य और स्वाभिमान का संदेश

लार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को अखिल क्षत्रिय…

8 hours ago