पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष ने डीएम से की औपचारिक मुलाकात

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
मंगलवार को जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्यों से औपचारिक मुलाकात, जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में की गई।
विदित हो कि जनपद कुशीनगर में पूर्व सैनिकों की संख्या, लगभग 10000 है, पूर्व सैनिकों की तरफ से अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष, रिटायर्ड कर्नल एस0 पी0 सिंह व सदस्यों ने डीएम से औपचारिक मुलाकात की।
पूर्व सैनिकों द्वारा नवागत जिलाधिकारी का स्वागत करते हुए, बताया गया कि, जनपद में पूर्व जिलधिकारियों द्वारा, पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान हेतु बहुमूल्य योगदान दिया गया, तथा शासन को पूर्व सैनिकों की जब भी आवश्यकता होती है तो वे कार्य करने हेतु हमेशा तत्पर होते हैं।
इस क्रम में उनके द्वारा बताया गया कि कोरोना काल मे पूर्व सैनिकों द्वारा मास्क व जन जागरूकता फैलाने का भी कार्य किया गया था। उन्होंने कहा कि जनपद कुशीनगर में पूर्व सैनिक आवश्यकता पड़ने पर अपने योगदान हेतु हमेशा तत्पर रहते हैं।
जिलाधिकारी द्वारा पूर्व सैनिकों को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु आश्वस्त किया गया, व जरूरत पड़ने पर उनके योगदान हेतु उन्हें सेवा का मौका दिए जाने को आश्वस्त किया। इससे पहले पूर्व सैनिकों ने अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) देवीदयाल वर्मा से भी उनके कार्यालय कक्ष में जाकर मुलाकात किया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जनपद कुशीनगर के अध्यक्ष पूर्व लेफ्टिनेंट कर्नल एस पी सिंह, जिला सैनिक कल्याण व पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर आलोक सक्सेना, कैप्टन एल बी त्रिपाठी, समसुद्दीन, जे पी यादव, अनिल सिंह, जगन्नाथ, अनिरुद्ध पांडे, दिनेश दुबे, राजेश राव, ओमप्रकाश कुशवाहा, चंद्रिका प्रसाद आदि मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

18 hours ago

शिक्षक हितों के लिए संघर्षशील नेतृत्व चुनने का समय: डॉ. शरदेन्दु त्रिपाठी

शिक्षक एमएलसी चुनाव: बदलाव की मांग तेज संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर-अयोध्या शिक्षक…

18 hours ago

गरीबों को आवास दिलाने दिव्यांगों को प्राथमिकता देने व धनराशि बढ़ाने की मांग

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण को लेकर व्याप्त समस्याओं और खामियों को…

18 hours ago

सोनार समाज की बैठक में बड़ा फैसला, राजू, आलोक और ओमप्रकाश बने नगर अध्यक्ष

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सोनार समाज की आवश्यक बैठक पेड़ा गली, मालवीय रोड स्थित…

1 day ago

जनसेवा से बनाई अलग पहचान, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर

बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…

3 days ago

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

3 days ago