Saturday, February 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविज्ञान प्रतियोगिता में बच्चों की प्रतिभा की प्रस्तुति

विज्ञान प्रतियोगिता में बच्चों की प्रतिभा की प्रस्तुति

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
नगर के रामलीला मैदान स्थित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिषद में मंगलवार को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 150 बच्चों ने अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुति की। बच्चों ने प्रेजेंटेशन के द्वारा अपने हाथों बनाएगा प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से बताएं। कार्यक्रम में मौजूद मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उत्कृष्ट प्रोजेक्ट के चयन के लिए शासन से नामित तीन सदस्यीय समिति के सदस्य अविनाश सिंह (डायट, पकवाइनार), प्रियंका सिंह (राजकीय बालिका इंटर कालेज), अरूण (राजकीय इंटर कालेज) ने परिषदीय व कस्तूरबा बालिका विद्यालय के 10 बालक-बालिकाओं का चयन किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह ने बच्चों को पुरस्कृत किया। सलोनी, मुरली छपरा,
तनुश्री रसड़ा,मनीष रसड़ा,साक्षी गड़वार,,रिमझिम रसड़ा,अनुराग सीयर,आदर्श सीयर,निक्की दुबहड़,
जमाल बांसडीह ,काव्या मुरलीछपरा,
इस अवसर पर अखिलेश झा, हिमांशु मिश्रा, अनूप गुप्त, सत्येन्द्र राय, ओपी सिंह, नुरूल हुदा, आनन्द मिश्र, आशुतोष सिंह तोमर, संतोष चन्द्र तिवारी, चित्रलेखा सिंह, जितेंद्र सिंह, शशिभूषण मिश्र,भवतोष पांडेय, विजय कुमार, संतोष वर्मा, विनोद यादव, राजेश मिश्र, अल्ताफ अहमद, मुमताज़, शंभूनाथ यादव,
उपेन्द्र धुसिया, मोहन गुप्ता, राम प्रकाश सिंह आदि थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments