डीएम की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय निवेशक सम्मेलन के सफल आयोजन हेतु तैयारी बैठक संपन्न

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद में औद्योगिक संभावनो को बढ़ावा देने के लिए एवं निवेशकों को प्रोत्साहित किए जाने के लिए जनपद में 18 जनवरी को एक दिवसीय निवेशक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

एक दिवसीय निवेशक सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए 15 विभागों की अंतर्विभागीय बैठक डीएम डॉ महेंद्र कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में डीएम ने खाद्य प्रसंस्करण, टेक्सटाइल एंड गारमेंट्स, डेयरी फार्म एवं डेयरी उत्पाद, कुक्कुट पालन, भेड़ पालन, बकरी पालन,पर्यटन,रेशम उद्योग आदि क्षेत्रों में विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में सब्सिडी देते हुए अधिक से अधिक निवेशकों को निवेश के लिए प्रोत्साहित किए जाने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि जनपद में पर्यटन के क्षेत्र में निवेश की काफी संभावनाएं हैं, होटल उद्यमियों को निवेश के लिए प्रेरित किया जाए, इसी तरह हथकरघा क्षेत्र में निवेश की प्रबल संभावनाएं कपड़ा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए जनपद में उद्योग लगाने के लिए निवेशकों को प्रेरित करें।

इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग राजेश कुमार पांडे ने बताया कि एकदिवसीय निवेशक सम्मेलन में 1500 करोड़ का निवेश जनपद में लाया जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें की 15 विभागों की सहभागिता रहेगी।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य, अपर जिला अधिकारी प्रदीप कुमार, जिला उद्यान अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, सहायक पर्यटन अधिकारी, सहायक रेशम अधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य, सहायक प्रबंधक उद्योग अखिलेश कुमार सिंह, वरिष्ठ सहायक अनिल कुमार ओंमकार व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

1 hour ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

2 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

2 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

2 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

2 hours ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

2 hours ago