उप जिलाधिकारी संतोष कुमार ओझा ने चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

उतरौला (बलरामपुर)(राष्ट्र की परम्परा)। शीतकालीन भ्रमण के अंतर्गत ग्राम पंचायत लालगंज में उप जिलाधिकारी संतोष कुमार ओझा ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी ।ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।योजनाओ के लाभार्थियों की मौके पर सत्यापन भी किया गया।
मंगलवार को उपजिलाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण का आश्वासन दिया।चौपाल में एस डी एम ने शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं ,किसान दुर्घटना,वरासत,कन्या सुमंगला योजना, पारिवारिक लाभ,किसान सम्मान निधि व घरौनी आदि के बारे में मौजूद लोगों को जानकारी दी।एस डी एम ने चौपाल में ग्रामीणों को विधवा पेंशन वृद्धा पेंशन योजनाओं की जानकारी के साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन के स्थिति के बारे मे ग्रामीणों से जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं को संस्थागत प्रसव कराने व परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को पढ़ने के लिए भेजने पर जोर दिया व मध्यान्ह भोजन,पठन पाठन की जानकारी भी बच्चों से ली गयी।उपजिलाधिकारी ने चौपाल में सीमा विवाद,नकल खतौनी की दुरुस्ती,सहित अन्य जानकारी भी दी।राशन वितरण में हसीना ने बताया कि 35 किलो के स्थान पर 34 किलो मिलने की शिकायत की गई जिस पर कार्यवाही किये जाने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर ग्राम प्रधान आलम दस्त गीर, वेचन, राधेश्याम,प्रेम प्रदीप कुमार ,दीन मोहम्मद,छेदी शाह ,लेखपाल विद्याधर,कानून गो रमेश सिंह व आशुलिपिक रूप नरायन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

47 minutes ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

51 minutes ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

54 minutes ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

56 minutes ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

1 hour ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

2 hours ago