DG आदित्य मिश्रा 30 जून को होंगे रिटायर, कई पदों पर नई नियुक्तियां
लखनऊ। (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश में पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़े स्तर पर फेरबदल की तैयारी हो रही है। इस माह डीजी रैंक के अधिकारी समेत कई वरिष्ठ आईपीएस अफसर रिटायर हो रहे हैं। इनके स्थान पर प्रमोशन और नई तैनातियों के जरिए बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव होना तय माना जा रहा है।
1989 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आदित्य मिश्रा, जो इस समय DG फायर सर्विस के पद पर कार्यरत हैं, 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके रिटायरमेंट के बाद ADG गोरखपुर जोन केएस प्रताप कुमार का प्रमोशन लगभग तय है। उन्हें डीजी पद की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। हालांकि वरिष्ठता सूची में जकी अहमद का नाम पहले है, लेकिन वह वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं, जिससे रास्ता साफ होता दिख रहा है।
इस माह IG इंटेलिजेंस मुख्यालय विपिन कुमार मिश्रा, DIG रेलवे राहुल राज, और 43वीं पीएसी वाहिनी के कमांडेंट आदित्य प्रकाश वर्मा भी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इन अधिकारियों की सेवानिवृत्ति के चलते विभाग में कई पद रिक्त होंगे, जिन पर नई नियुक्तियां की जाएंगी।
ADG लखनऊ जोन एसबी शिरडकर को पहले ही DG पद पर प्रमोट किया जा चुका है। अब उन्हें आने वाली तबादला सूची में किसी बड़े पद पर तैनात किया जाना तय माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार उन्हें DG इंटेलिजेंस, DG विजिलेंस, DG फायर सर्विस या DG उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड में से किसी एक पद पर जिम्मेदारी दी जा सकती है।
गौरतलब है कि वर्तमान में DGP राजीव कृष्ण के पास DG इंटेलिजेंस और DG भर्ती बोर्ड दोनों का अतिरिक्त प्रभार है। आने वाले दिनों में उनके कंधों से ये अतिरिक्त जिम्मेदारियां हट सकती हैं।
पुलिस महकमे में संभावित इन बदलावों से न केवल राजधानी लखनऊ और गोरखपुर जैसे महत्वपूर्ण जोन प्रभावित होंगे, बल्कि पूरे प्रदेश की पुलिस कार्यशैली और रणनीतिक दिशा में भी बदलाव आने की संभावना है।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…
US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…
• नवनीत मिश्र फागुन आया तो लगाजैसे सरसों के खेतों नेपीली धूप ओढ़ ली हो।…
Rajouri Encounter: Indian Army ने मंगलवार तड़के Rajouri district में Line of Control (एलओसी) पर…
पश्चिम एशिया में United States–Iran तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल…
पश्चिम एशिया में जारी भीषण तनाव के बीच Iran से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई…