गोरखपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात: साली से रेप के आरोपी जीजा ने माफी न मिलने पर खाया जहर, फिर खुद को चाकू घोंपा

गोरखपुर। (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने ही जीजा पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। गोरखनाथ थाना क्षेत्र में दर्ज एफआईआर के अनुसार, आरोपी जीजा ने अपनी साली पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला और फिर दो बार जबरन दुष्कर्म किया।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद आरोपी जीजा ने गुरुवार को अपनी ससुराल पहुंचकर साली से माफी मांगने की कोशिश की। लेकिन जब साली ने माफ करने से इनकार कर दिया, तो आरोपी ने पहले जहर खा लिया और फिर खुद को चाकू मारकर जान देने की कोशिश की।

पुलिस ने तुरंत उसे गंभीर हालत में बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। चिकित्सकों के अनुसार, युवक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस घटनाक्रम ने इलाके में सनसनी फैला दी है और लोगों के बीच रिश्तों की मर्यादा पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

डीएम ने काली कुण्डा मंदिर तालाब का किया निरीक्षण

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने विधायक नानपारा राम निवास वर्मा के…

1 hour ago

ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सात वर्षीय बच्ची को रौंदा, मौत

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में तेज रफ्तार ईंट लदी…

1 hour ago

अवैध गैस रिफिलिंग करते दुकानदार के खिलाफ एफआईआर

घरेलू सिलेंडर से पांच किलो के सिलेंडर में की जा रही थी गैस रिफिलिंग, उपकरण…

2 hours ago

पिता की मौत के मामले में चार दोषियों को पांच-पांच वर्ष का सश्रम कारावास

प्रभावी पैरवी के बाद प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सुनाया फैसला, प्रत्येक दोषी…

2 hours ago

गर्ग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने जीते पदकों की झड़ी, गोरखपुर मंडल में दिखाएंगे दम

जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गर्ग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देवरिया (राष्ट्र की…

3 hours ago

अब हर दुकान पर दिखेगा डस्टबिन, नहीं तो देना होगा जुर्माना

डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन जल्द शुरू कराने की तैयारी, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने सफाई व्यवस्था को…

5 hours ago