हाकवा लगवाकर हाथियों को घने जंगल में वापस भेजने की बनी तैयारी

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के मिहींपुरवा – कर्तनिया वन्यजीव क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात चर्चा का विषय बना हुआ है। एक हफ्ते में 2 व्यक्तियों की मौत से वन विभाग भी सकते में है। हाथियों को काबू में करने के लिए हाथी विशेषज्ञों की भी सहायता ली जायेगी। डीएफओ के निर्देश पर सभी वन्य क्षेत्रों के वनकर्मी गांव गांव ग्रामीणों संग चौपाल लगाकर लोगों को हाथियों से बचाव की जानकारी दे रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में हाथियों ने सैकड़ो बीघा फसल को भी नुकसान पहुंचाया है। प्रभागीय वन अधिकारी कर्तनिया आकाशदीप भगवान ने कहा कि हाथियों से बचाव को लेकर वन कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि वह गांव गांव चौपाल लगाकर ग्रामीणो को वन्यजीवों से बचाव हेतु टिप्स देते रहें। डीएफओ ने कहा कि जो हाथी उपद्रवी है उन्हें हाका लगाकर घने जंगल में पहुंचाया जायेगा।
उपद्रव मचा रहे हाथियों को लेकर दुधवा में कार्य कर रहे हाथी विशेषज्ञ अभिषेक ने बताया कि आमतौर हाथी झुंडो में पाये जाते है। नर हाथियों का झुंड अलग ह़तू है और मादा हाथी अलग झुंड में रहती हैं। कभी-कभी नर हाथियों में से दो या तीन हाथी अपना अलग ग्रुप बना लेते है। अलग ग्रुप बनाने वाले हाथी ही उपद्रव मचाते है। हाथी विशेषज्ञ ने कहा कि उपद्रवी हाथियों को वनकर्मियों की मदद से रिहायशी इलाकों से हटाया जायेगा ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

यूपी: ईरान हमले के बाद दुबई एयरस्पेस बंद, लखनऊ से 17 उड़ानें निरस्त

ईरान हमले के बाद दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया, जिसका…

2 hours ago

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम, देवरिया में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रदेश में शनिवार…

4 hours ago

श्रीअन्न से पोषण और समृद्धि की ओर बढ़ता मऊ, मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम 2026 को मिल रहा जनसमर्थन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और जलवायु अनुकूल…

5 hours ago

तरकुलवा में अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए…

5 hours ago

आयुष्मान भारत योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश, 15 मार्च तक कार्ड निर्माण पूरा करने की समयसीमा

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित…

5 hours ago

श्रीराम यज्ञ में उमड़ा जनसैलाब, लक्ष्मीपुर जरलहियां में गूंजे जयकारे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर जरलहियां में आयोजित भव्य…

5 hours ago